आप के 7 सांसदों के भाजपा में आने पर साक्षी महाराज बोले, जब जागो तभी सवेरा

उन्नाव, 27 अप्रैल . पश्चिम बंगाल की 142 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के तहत 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. BJP MP साक्षी महाराज ने कहा कि पहले चरण की तरह ही चुनाव का दूसरा चरण भी शांतिपूर्ण रहेगा.

उन्होंने कहा, पहले चरण में हिंसा की कुछ खबरें आई, लेकिन बाकी सब सामान्य रहा, मुझे उम्मीद है कि दूसरा चरण भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा और भाजपा पूर्ण बहुमत की Government बनाएगी.

उन्नाव में मीडिया से बातचीत के दौरान BJP MP ने कहा कि असम का चुनाव हम जीत रहे हैं और बंगाल चुनाव में भारी बहुमत से Government बना रहे हैं. बंगाल की जनता वोट डालने के लिए उत्साहित है.

आप के सात राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होने पर BJP MP ने कहा कि जब जागो तभी सवेरा. राघव चड्ढा ने खुद स्वीकार किया है कि वे गलत पार्टी में थे. अब वे अच्छी जगह पर आ गए हैं. भाजपा सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है. हम सबका कल्याण करने वाले लोग हैं.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर BJP MP ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि अब मैं वही बात दोहराऊंगा गालिब की कि ‘दिल बहलाने के लिए गालिब ये ख्याल अच्छा है.’ वे बहुत लंबे समय, कई दशक तक भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश की Government से बेदखल करने का विचार रख सकते हैं, लेकिन इसका सवाल ही नहीं उठता.

उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर कहा कि वे सठिया गए हैं. उनके वक्तव्यों की उनके पार्टी के लोगों ने ही आलोचना की. बाद में वो भी सफाई देते रहे, लेकिन उसका कोई अर्थ नहीं है. सत्ता के अभाव में पूरी कांग्रेस और इंडी गठबंधन बौखला गया है.

गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन को लेकर साक्षी महाराज ने कहा कि पीएम मोदी का आभार जताना चाहता हूं. यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे को श्रेय योगी आदित्यनाथ को जाता है. जनता को बहुत बड़ी सौगात मिलने वाली है.

BJP MP साक्षी महाराज ने कहा कि ब्रजभूषण शरण सिंह बहुत सुलझे हुए नेता हैं, Lok Sabha में साथी रहे हैं. हम भी उनके यहां जाते हैं और वो भी हमारे यहां आते हैं. कोई बचकानी बात वो नहीं कर सकते हैं. उनकी बात को गंभीरता से लेना चाहिए. अगर उन्होंने कुछ भी कहा है, उसका गलत अर्थ न निकालकर, उसे गंभीरता से लेना चाहिए.

कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर BJP MP ने कहा कि यह बहुत पुराना बयान हो गया. यह कभी सबसे पहले मैंने मेरठ में दिया था और मेरे खिलाफ First Information Report भी हुई थी. उन्होंने कहा कि जनसंख्या सुरसा की तरह बढ़ती चली जा रही है, इस पर कोई सख्त कानून बनना चाहिए, ‘हम दो हमारे दो’ और ‘उनके भी दो.’ साक्षी महाराज ने आशंका जताई कि अगर कानून नहीं बनता है तो संतुलन कहीं बिगड़ न जाए.

उन्होंने ये भी कहा कि जहां-जहां हिंदू घटा, वहां दंगे-फसाद हुए. इसलिए हिंदू राष्ट्र की वकालत करने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने यह कहा है कि हिंदुओं को 4 बच्चे पैदा करना चाहिए.

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर BJP MP ने कहा कि वो अपनी चिंता करें. भाजपा की चिंता करने के लिए हम लोग पर्याप्त हैं. पीएम मोदी और अमित शाह का आशीर्वाद है, योगी का बुलडोजर चल रहा है तो उन्हें भाजपा की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment