साउथ और बॉलीवुड में क्या है बड़ा फर्क? रकुल प्रीत सिंह ने कॉल शीट और पेमेंट को लेकर कही ये बात

Mumbai , 21 अप्रैल . Actress रकुल प्रीत सिंह ने साउथ सिनेमा से लेकर Bollywood तक की फिल्मों में अभिनय किया है. उन्होंने साउथ सिनेमा और Bollywood में तकनीकी अंतर के बारे में बताया है.

Actress ने इंस्टाग्राम पर एक पॉडकास्ट का वीडियो पोस्ट किया. इसमें उन्होंने साउथ और Bollywood में शूटिंग के फर्क पर खुलकर बात की.

रकुल ने बताया कि Mumbai में कॉल शीट का समय आमतौर पर सुबह 6 बजे या 7 बजे से शाम 6 बजे तक होता है. उन्होंने इस फर्क को समझाते हुए कहा कि दोनों इंडस्ट्री में काम करने का अनुभव बहुत अलग-अलग रहा. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि पूरी दुनिया में फिल्म बनाने की प्रक्रिया लगभग समान है, लेकिन साउथ सिनेमा और हिंदी सिनेमा के तकनीकी कामों में फर्क है.”

उन्होंने कहा, “तेलुगु फिल्मों में शाम 6 बजे के बाद शूटिंग नहीं की जाती है. मुझे नहीं पता कि अब भी यह नियम है या नहीं क्योंकि पिछले दो-तीन साल से मैंने कोई तेलुगु फिल्म नहीं की है. पहले हम सिर्फ शाम 6 बजे तक ही शूटिंग करते थे.”

उन्होंने हिंदी सिनेमा की शूटिंग टाइम को लेकर कहा, “जब मैं Mumbai आई, तो मुझे अचरज हुआ कि यहां रात में भी लंबी शूटिंग होती है. साउथ में अगर रात की शूटिंग होती भी है, तो वह आमतौर पर शाम 6 बजे से रात 2 बजे तक सीमित रहती है, न कि सुबह 6 बजे तक.”

Actress ने बातचीत में हिंदी सिनेमा के यूनियन नियमों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “यहां कुछ यूनियनों के नियमों के मुताबिक तय समय के बाद ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं. शाम 6 बजे के बाद शूटिंग करने पर डेढ़ गुना पेमेंट करना पड़ता है. रात 9 बजे के बाद पेमेंट दोगुना ज्यादा हो जाता है और अगर रात 2 बजे के बाद भी शूटिंग जारी रखी जाए, तो तीन गुना पैसे देने पड़ते हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “यही कारण है कि फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों को तीन गुना ज्यादा पैसे मिलते हैं क्योंकि यह समय लोगों के लिए सही नहीं माना जाता है. शुरुआती सालों में जब मैं दोनों जगहों पर आती-जाती थी, तो सोचती थी कि यहां इतनी देर तक शूटिंग क्यों की जा रही है. मुझे पता नहीं था कि यहां साउथ वाले नियम लागू नहीं होते. इसलिए यहां शूटिंग सुबह जल्दी शुरू कर दी जाती है.”

एनएस/एबीएम

Leave a Comment