
इंदापुर, 27 जून . Maharashtra के पुणे में हुई लूट का Police ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ माल भी बरामद हुआ है.
पुणे ग्रामीण की स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने इंदापुर Police थाना क्षेत्र में दर्ज लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में Police ने आरोपियों के कब्जे से कुल 56 हजार रुपये मूल्य का चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णा राजू गिरी (20) और वैभव देविदास सालुंखे (22) निवासी सोलापुर के रूप में हुई है.
Police ने आरोपियों से एक मोबाइल फोन, एक फॉर रोलेस कंपनी की सेकंड कॉपी घड़ी और वारदात में प्रयुक्त होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त किया है. बरामद माल और दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए इंदापुर Police के हवाले कर दिया गया है. यह कार्रवाई पुणे ग्रामीण के Police अधीक्षक संदीप सिंह गिल, अतिरिक्त Police अधीक्षक गणेश बिरादार, उपविभागीय Police अधिकारी (बारामती) मधुकर भट्टे तथा स्थानीय अपराध शाखा के Police निरीक्षक प्रमोद क्षीरसागर के मार्गदर्शन में Police उपनिरीक्षक कारंडे एवं उनकी टीम ने अंजाम दी.
इसके पहले 7 जून को Maharashtra के अहिल्यानगर में Police ने सस्ते में सोना देने का लालच दिखाकर लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया था. सस्ते में सोना देने का झांसा देकर रायगढ़ जिले के अनिल नलावडे को अहिल्यानगर तालुका के फ्लाईओवर के पास बुलाया गया था. वहां आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर उनसे सोना और नकदी लूट ली थी.
लूटपाट होने के बाद पीड़ित ने Police में शिकायत कराई. इस पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने जांच शुरू की. जांच के दौरान आरोपियों के नांदेड़ जिले के किनवट क्षेत्र के रहने वाले होने की जानकारी मिली. इसके बाद Police की टीम ने किनवट पहुंचकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. Police ने उनके कब्जे से 16 लाख रुपये, 2 लाख के सोने के आभूषण और सोने के सिक्के व एक चार-पहिया वाहन सहित कुल 26 लाख 52 हजार रुपए का माल जब्त किया था.
–
ओपी/एएस