
Mumbai , 7 मार्च . Gujarat में Ahmedabad स्थित Narendra Modi स्टेडियम में Sunday को India और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच को लेकर देशभर के क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित हैं. देशभर से काफी संख्या में फैंस Ahmedabad पहुंच रहे हैं. क्रिकेट फैंस की सहूलियत को देखते हुए पश्चिमी रेलवे स्पेशल सुपर फास्ट ट्रेन चलाएगी.
पश्चिमी रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक ने से बातचीत करते हुए कहा कि कुछ ट्रेनों को India और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले को देखते हुए संचालित किया जाएगा. हमें उम्मीद है कि इन ट्रेनों के संचालन से क्रिकेट फैंस को काफी राहत मिलेगी.
उन्होंने कहा कि पश्चिमी रेलवे अपने क्रिकेट फैंस के लिए स्पेशल गाड़ियों का प्लान कर रहा है. ये ट्रेनें आज से Mumbai और Ahmedabad के बीच चलेंगी. Mumbai सेंट्रल से बांद्रा टर्मिनस होते हुए यह ट्रेन Ahmedabad तक जाएगी. क्रिकेट फैंस इस ट्रेन का इस्तेमाल कर Ahmedabad जा सकते हैं और टी-20 विश्व कप का आनंद ले सकते हैं.
विनीत अभिषेक ने बताया कि Mumbai सेंट्रल से Ahmedabad के लिए ट्रेन आज रात 11:34 बजे चलेगी. यह सुपरफास्ट ट्रेन है. वापसी में यह ट्रेन Sunday-Monday की रात 3 बजे चलेगी. Sunday को Mumbai से सुबह 6:20 बजे स्पेशल ट्रेन रवाना होगी और 12:40 बजे Ahmedabad पहुंचेगी.
उन्होंने बताया कि इन चार ट्रेनों में फर्स्ट एसी और एसी-3 कोच उपलब्ध हैं. बुकिंग शुरू हो चुकी है. इसके अलावा पुणे से Ahmedabad के लिए ट्रेन आज शाम 17:30 बजे छूटेगी.
India ने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को सात रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई है. वहीं, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की है.
India की फाइनल में जीत के लिए देशभर में दुआओं का दौर शुरू हो चुका है और क्रिकेट फैंस का मानना है कि India की टीम न्यूजीलैंड के मुकाबले काफी बेहतर है. हालांकि, टी-20 क्रिकेट में एक ही खिलाड़ी सारे मैच का रुख बदल सकता है. क्रिकेट फैंस का मानना है कि फाइनल मुकाबले में जो टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी, उसके सिर ट्रॉफी का ताज सजेगा.
–
डीकेएम/वीसी