टी20 वर्ल्ड कप: नेपाल के खिलाफ कप्तान होप की तूफानी फिफ्टी, जीत की हैट्रिक के साथ ‘सुपर-8’ में वेस्टइंडीज

Mumbai , 15 फरवरी . वेस्टइंडीज ने नेपाल के खिलाफ Sunday को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 25वें मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम किया. टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत के साथ ग्रुप-सी में मौजूद वेस्टइंडीज ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वहीं, लगातार तीन हार के साथ नेपाल की टीम खिताबी रेस से बाहर हो गई है.

वेस्टइंडीज अपना अगला मैच 19 फरवरी को इटली के खिलाफ खेलेगी, जबकि नेपाल 17 फरवरी को स्कॉटलैंड के विरुद्ध मुकाबले के साथ अपने अभियान का समापन करेगी.

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी नेपाल की टीम ने 8 विकेट खोकर 133 रन बनाए. इस टीम ने महज 2 के स्कोर पर कुशल भुर्तेल (1) का विकेट खो दिया था. इसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया और 73 के स्कोर तक 6 खिलाड़ी पवेलियन लौट गए.

यहां से दीपेंद्र सिंह ने सोमपाल कामी के साथ सातवें विकेट के लिए 26 गेंदों में 54 रन की साझेदारी की. दीपेंद्र 47 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 58 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सोमपाल ने 15 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाकर टीम को शर्मनाक स्कोर से बचाया.

विपक्षी खेमे से जेसन होल्डर ने 27 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि अकील हुसैन, मैथ्यू फोर्ड, शमर जोसेफ और रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट हासिल किया.

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 15.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. कप्तान शाई होप ने ब्रेंडन किंग के साथ 5.3 ओवरों में 43 रन की साझेदारी की. ब्रेंडन 17 गेंदों में 4 चौकों के साथ 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जहां से शिमरोन हेटमायर ने शाई होप के साथ दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 91 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई.

होप 44 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 61 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि हेटमायर ने 32 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 46 रन की नाबाद पारी खेली. नेपाल की तरफ से एकमात्र सफलता नंदन यादव के हाथ लगी.

आरएसजी

Leave a Comment