पश्चिम बंगाल : कुख्यात हथियार डीलर गिरफ्तार, पांच राइफलें-पिस्टल सहित 17 कारतूस बरामद

खड़गपुर, 21 दिसंबर . खड़गपुर टाउन Police को बड़ी सफलता मिली है. Saturday को गुप्त सूचना के आधार पर निमपुरा के राख जंगल इलाके में छिपकर बैठी Police टीम ने हथियारों की डीलिंग के दौरान कुख्यात हथियार डीलर दीपांकर शुक्ला को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी के पास से एक 9 एमएम पिस्टल, पांच राइफलें, एक चाकू और 17 जिंदा कारतूस बरामद किए गए. इनमें 16 कारतूस 7.65 एमएम के और एक 8 एमएम का था. गिरफ्तार आरोपी का घर खड़गपुर शहर के वार्ड नंबर 9 के कुमोरपारा इलाके में है.

खड़गपुर टाउन Police स्टेशन के प्रभारी पार्थसारथी पाल के नेतृत्व में विशेष टीम ने जंगल में घेराबंदी की थी. सूचना मिली थी कि यहां हथियारों की बड़ी खेप की खरीद-फरोख्त होने वाली है. डीलर दीपांकर शुक्ला हथियार सौंपने पहुंचा था, तभी Police ने उसे दबोच लिया. पूछताछ में पता चला कि आरोपी पहले भी अवैध हथियारों की तस्करी के मामलों में शामिल रहा है. उसने खुलासा किया कि ये हथियार खड़गपुर के खरीदा इलाके के आर. उमेश कुमार और जमशेदपुर निवासी राधेश्याम सिंह को सप्लाई करने थे.

दोनों खरीदार कुख्यात अपराधी हैं. आर. उमेश कुमार और राधेश्याम सिंह रेलवे माफिया श्रीनू नायडू हत्या मामले के आरोपी रह चुके हैं. राधेश्याम सिंह ड्रग्स तस्करी के एक मामले में भी जेल जा चुका है और हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था. शुरुआती जांच में सामने आया कि एक नया गैंग इन हथियारों से बड़ी वारदात, संभवतः हत्या की योजना बना रहा था. उमेश और राधेश्याम उस गैंग के सक्रिय सदस्य थे. Police ने दोनों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है और उन्हें निगरानी में रखा गया है.

Police अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई इलाके में अपराधियों के हौसले तोड़ने के लिए महत्वपूर्ण है. अवैध हथियारों की सप्लाई चेन पर लगाम लगाने से कई संभावित वारदातें रुक गई हैं. आरोपी दीपांकर के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.

एससीएच

Leave a Comment