घुसपैठियों को वापस नहीं भेजना चाहती पश्चिम बंगाल सरकार: लॉकेट चटर्जी

कोलकाता, 18 दिसंबर . पश्चिम बंगाल के न्यूटाउन में आग लगने की घटना को भारतीय जनता पार्टी की नेता लॉकेट चटर्जी ने Thursday को साजिश करार दिया. उन्होंने कहा कि जानबूझकर बस्ती में आग लगाई गई ताकि लोगों के पुराने कागजात जल जाने का बहाना बनाकर अवैध रूप से वोटर लिस्ट में नाम जोड़ा जा सके.

भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने से बात करते हुए कहा, “राज्य Government सोच रही है कि बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ हुई है, तो उन्हें पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची में कैसे जोड़ा जाए? यही कारण है कि जानबूझकर पूरी बस्ती को आग के हवाले कर दिया गया.”

उन्होंने कहा, “अब वहां के लोग आपत्ति जता रहे हैं कि हमारे पुराने पेपर जल गए हैं, इसलिए हमारा नाम फिर से वोटर लिस्ट में जोड़िए. राज्य Government अवैध रोहिंग्या को वापस नहीं भेजना चाहती. वहीं, Prime Minister Narendra Modi बोल रहे हैं कि एक भी रोहिंग्या और अवैध घुसपैठिए देश में नहीं रहेंगे. पश्चिम बंगाल Government 2026 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध वोटर्स को प्रदेश में बरकरार रखना चाहती है.”

लॉकेट चटर्जी ने पश्चिम बंगाल में बिजनेस कॉन्क्लेव को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “यह सिर्फ लोगों की आंखों में धूल झोंकने का एक तरीका है. पश्चिम बंगाल में कोई इन्वेस्टमेंट नहीं करना चाहता है.”

उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल के बिजनेसमैन देश के अलग-अलग राज्यों में अपना कारोबार करते हैं. पश्चिम बंगाल में बिजनेस करने का कोई माहौल नहीं है. यहां पर अगर कोई बिजनेस करने के बारे में सोचता है तो शुरुआत से ही उसे खत्म करने की कोशिश की जाती है.”

भाजपा नेता ने कहा, “Government सिर्फ सामने दिखाने की कोशिश कर रही है कि पश्चिम बंगाल में इन्वेस्टर आ रहे हैं, वो यही झूठ बोलकर लोगों से वोट लेना चाहती है. वहीं देश में Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में जीडीपी तेजी से बढ़ रही है. पूरी दुनिया में India तेजी से आगे बढ़ रहा है.”

एससीएच/डीकेपी

Leave a Comment