
खड़गपुर, 18 अप्रैल . पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी सांसद यूसुफ पठान ने दावा किया है कि ममता बनर्जी फिर से सत्ता में आएंगी, और तृणमूल पिछली बार से 15 सीटें ज्यादा जीतेगी.
पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद यूसुफ पठान का यह बयान उस वक्त आया है जब बंगाल चुनाव को लेकर दूसरी तरफ भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. भाजपा शासित राज्यों से मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों ने बंगाल में डेरा डाला हुआ है. भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को विश्वास है कि इस बार बंगाल में कमल खिलेगा.
दूसरी तरफ चुनाव को लेकर सभी प्रमुख दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) चौथी बार Government बनाने का दावा कर रही है, वहीं भाजपा ने ममता बनर्जी की सत्ता से विदाई तय होने का ऐलान कर दिया है.
टीएमसी सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान Saturday को खड़गपुर सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जोरदार चुनावी प्रचार में जुटे.
खड़गपुर सदर से टीएमसी उम्मीदवार प्रदीप Government के समर्थन में रोड शो करते हुए यूसुफ पठान ने कहा कि इस बार फिर तृणमूल कांग्रेस की Government बनेगी.
यूसुफ पठान ने कहा कि मैं प्रदीप Government के प्रचार के लिए खड़गपुर आया हूं. यहां का माहौल बहुत सकारात्मक है. जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता बेहद उत्साह के साथ काम कर रहे हैं. हमें अच्छा फीडबैक मिल रहा है.
उन्होंने कहा कि प्रदीप Government इस क्षेत्र से जीतेंगे और ममता बनर्जी फिर से सत्ता में आएंगी. इस बार तृणमूल कांग्रेस पिछली बार की तुलना में 15 सीटें ज्यादा जीतेगी.
एसआईआर के मुद्दे पर यूसुफ पठान ने ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने उन लोगों के लिए लड़ाई लड़ी जिनके नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से हटा दिए गए थे. कई लोगों ने शिकायत की थी कि सही दस्तावेज होने के बावजूद उनके नाम काट दिए गए. टीएमसी सांसद ने विश्वास जताया कि ममता बनर्जी की अगुवाई में तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर मजबूती से Government बनाएगी.
बताते चले कि 294 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में मतदान कराए जाएंगे. 4 मई को परिणाम घोषित किया जाएगा.
–
डीकेएम/एमएस