
हैदराबाद, 27 जून . गाजा और इजरायल को लेकर कांग्रेस राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी की टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. भाजपा नेता मनमीत सिंह ने सोनिया गांधी के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि मोदी Government की प्राथमिकता India और देश का विकास है, न कि दूसरे देशों के मुद्दों पर राजनीति करना.
मनमीत सिंह ने से कहा कि सोनिया गांधी ने एक बार फिर मोदी Government पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया है कि केंद्र Government गाजा और इजरायल के मुद्दे पर खुलकर क्यों नहीं बोलती, तो मैं बता दूं कि India Government का पूरा ध्यान देश के विकास और देशवासियों के हितों पर है.
उन्होंने कहा, “हम बात करेंगे अपने हिंदुस्तान की, अपने हिंदुस्तान के विकास की. India के विकास से जुड़े विषय हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं. हम इजरायल और फिलिस्तीन के मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय अपने देश के हितों को प्राथमिकता देते हैं. वे अपना काम कर रहे हैं और हम अपना काम कर रहे हैं.”
भाजपा नेता ने कहा कि हमारी मानसिकता अलग है और सोनिया गांधी की मानसिकता अलग है.”
मनमीत सिंह ने कांग्रेस पर विभाजन की राजनीति करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा समाज को बांटने की राजनीति की है.
उन्होंने कहा, “सोनिया गांधी ने हमेशा विभाजन की राजनीति की है. उनसे पहले इंदिरा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी ने भी इसी तरह की राजनीति की. कांग्रेस का इतिहास लोगों को जोड़ने के बजाय बांटने की राजनीति का रहा है.”
मनमीत सिंह ने दोहराया कि मोदी Government का पूरा फोकस India को आगे बढ़ाने, विकास कार्यों को गति देने और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने पर है. केंद्र Government देश के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उसी दिशा में लगातार काम कर रही है.
बता दें कि एक लेख में कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने कहा कि गाजा और कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इजरायल की कार्रवाई के खिलाफ दुनियाभर में राय बनने के बावजूद India ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.
–
वीकेयू/एएस