हम रास्ते नहीं बना रहे थे, बस अपनी कहानी जी रहे थे : मनीष रायसिंघानी

Mumbai , 13 मई . इस समय हर तरफ कान्स फिल्म फेस्टिवल की धूम देखने को मिल रही है, लेकिन शायद ही कुछ लोग जानते होंगे कि टेलीविजन इंडस्ट्री के लोकप्रिय Actor मनीष रायसिंघानी पहले ही अतंर्राष्ट्रीय मंच पर अपना जलवा बिखेर चुके हैं.

दरअसल, Actor मनीष रायसिंघानी और Actress अविका गौर की जोड़ी कान्स फिल्म फेस्टिवल में मुख्य रूप से 2016 और 2017 में शामिल हुई थी.

उस दौर को याद करते हुए Actor ने बताया कि उस समय उनका मकसद किसी लेबल को साबित करना नहीं, बल्कि अपनी कहानी को दुनिया के सामने रखना था.

मनीष रायसिंघानी ने कहा, “उस समय हमारे दिमाग में यह ख्याल नहीं था कि हम टीवी एक्टर्स के लिए नए रास्ते खोल रहे हैं, बल्कि हमने तो बस अपनी फिल्म के आधिकारिक चयन को पूरे उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया था.”

उन्होंने आगे कहा कि ग्लोबल मंच हमेशा उन लोगों के लिए खुले रहते हैं, जो पूरे विश्वास और जुनून के साथ नई संभावनाओं को तलाशने के लिए तैयार रहते हैं.

Actor ने भारतीय कहानियों और संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने पर गर्व जताया. उन्होंने कहा, “रेड कार्पेट पर जब हम चल रहे थे, तो हमारे मन में दो विचार थे. एक तरफ, तो मुझे गर्व था कि मैं टीवी की दुनिया से वहां पहुंचने वाले शुरुआती लोगों में से एक हूं, दूसरी ओर हर कदम के साथ भविष्य में कहानी कहने की कला में सर्वश्रेष्ठ बनने का सपना था.”

Actor ने बताया कि उनके लिए यह सफर सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं था, बल्कि रचनात्मक रूप से खुद को साबित करने का एक बड़ा मौका था.

Actor ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि उन्होंने और अविका ने हमेशा खुद को कहानीकार के रूप में देखा. उन्होंने किसी भी प्रोजेक्ट को टीवी या फिल्म के नजरिए से नहीं देखा. उन्होंने बताया, “मैंने अपनी फिल्मों में अभिनय के साथ निर्देशन, पटकथा लेखन, शूटिंग और एडिटिंग भी की है.”

उन्होंने आगे कहा, “जब आप अपनी फिल्म का हर काम खुद करते हैं, तो आप किसी तय ढांचे या खाने में फिट नहीं होते, बल्कि आप अपनी एक अलग जगह बना लेते हैं.”

एनएस/एबीएम

Leave a Comment