हम समस्याएं नहीं, समाधान देते हैं, तभी जनता हमें चुनती है : सीएम योगी

देवरिया, 22 मई . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Friday को देवरिया में ₹655 करोड़ की लागत से 19 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करते हुए कहा कि उनकी Government समस्याओं को टालने वाली नहीं, बल्कि समाधान देने वाली Government है. हम समस्याएं नहीं, समाधान देते हैं, तभी जनता जनार्दन हमें चुनती है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश ने विकास की नई गति पकड़ी है और अब विकास की यह यात्रा रुकने वाली नहीं है.

Chief Minister ने कहा कि 2014 के बाद देश ने नए India का दर्शन किया है. Prime Minister मोदी जी के विजन को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश Government ने तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को प्राथमिकता दी, क्योंकि गति जितनी तेज होगी, विकास का लाभ उतनी ही तेजी से आम जनता तक पहुंचेगा. इस दौरान Chief Minister ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से कहा कि कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और नए सत्र से इसे शुरू करने की तैयारी की जाए. यह विश्वविद्यालय किसानों को आधुनिक तकनीक, कम लागत और अधिक उत्पादन की दिशा में नई राह दिखाएगा.

Chief Minister ने कहा कि जब वह गोरखपुर से सांसद थे, तब उन्हें अक्सर देवरिया आना पड़ता था. उस समय प्रदेश में अराजकता, उत्पीड़न और तुष्टीकरण की राजनीति थी. गोरखपुर से देवरिया तक सड़कें बदहाल थीं, कई हिस्सों में सिंगल लेन मार्ग था और चौरीचौरा रेलवे क्रॉसिंग पर घंटों जाम लगता था लेकिन आज वही देवरिया फोर लेन कनेक्टिविटी से जुड़ चुका है. यहां से गोरखपुर पहुंचने का समय घट गया है.

उन्होंने कहा कि देवरिया से बलिया तक सड़क परियोजनाएं आगे बढ़ रही हैं. देवरिया-कसया फोरलेन मार्ग और बाईपास बनने से न केवल यातायात आसान होगा, बल्कि यह नॉर्थ-साउथ कनेक्टिविटी का बड़ा हिस्सा बनेगा. यह मार्ग देवरिया को मऊ, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, वाराणसी व Lucknow से जोड़ेगा और गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से भी लिंक होगा. इससे पूर्वांचल की कनेक्टिविटी नई ऊंचाई पर पहुंचेगी.

सीएम योगी ने कहा कि अच्छी सड़कें, फ्लाईओवर, पुल और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर ही रोजगार व निवेश की नींव होते हैं. इसी सोच के तहत देवरिया से कसया, बरहज मार्ग, फ्लाईओवर और अन्य पुलों के लिए Government ने धनराशि स्वीकृत की है. यह सिर्फ शुरुआत है, अंत नहीं. देवरिया में बाईपास निर्माण तेजी से चल रहा है और सभी विकास परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा. जनता से जुड़े हर प्रोजेक्ट को प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी दी जा रही है.

हाल में पीडब्ल्यूडी की कार्ययोजना को लेकर सांसदों-विधायकों के साथ बैठक में सभी आवश्यक परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. Chief Minister ने कहा कि कुछ वर्ष पहले कोई सोच भी नहीं सकता था कि देवरिया में मेडिकल कॉलेज बनेगा, लेकिन आज महर्षि देवरहा बाबा के नाम पर Governmentी मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहा है. जल्द ही नए जिला अस्पताल के निर्माण की दिशा में भी कार्य होगा. आईटीआई सिर्फ तकनीकी संस्थान नहीं, बल्कि इसे स्किल डेवलपमेंट का केंद्र बनाया गया है. युवाओं को प्रशिक्षित कर उद्योगों से जोड़ा जाएगा. इससे रोजगार बढ़ेगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी.

Chief Minister ने 2017 से पहले की कानून व्यवस्था पर हमला बोलते हुए कहा कि उस समय हर जिले में माफिया सक्रिय थे. त्योहारों पर उपद्रव, गरीबों की जमीनों पर कब्जा, बेटियों और व्यापारियों में भय का माहौल था. शाम होते ही बेटियों को घरों में रहना पड़ता था और व्यापारी दुकानें बंद कर देते थे. आज उत्तर प्रदेश की पहचान बदल चुकी है. “वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया” की जगह “वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज” और “वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट” ने ले ली है. अब प्रदेश में बेटियां सुरक्षित हैं, व्यापारी बेखौफ व्यापार कर रहे हैं और कोई भी गुंडा टैक्स वसूलने की हिम्मत नहीं कर सकता.

उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां नाइट शिफ्ट में भी काम कर रही हैं और यदि कोई शोहदा छेड़छाड़ का दुस्साहस करता है तो अगले चौराहे पर यमराज उसका टिकट काटने के लिए तैयार बैठे रहते हैं. Chief Minister ने कहा कि किसानों को गन्ने का ₹400 प्रति क्विंटल मूल्य दिया जा रहा है, Prime Minister किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है और कृषि योजनाओं के जरिए उनकी आय बढ़ाने का प्रयास हो रहा है. गरीबों को बिना भेदभाव Prime Minister आवास योजना, Chief Minister आवास योजना, राशन और उज्ज्वला योजना जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं. शिक्षकों, अनुदेशकों और रसोइयों को भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा से जोड़ा गया है, जिससे सामाजिक सुरक्षा का दायरा और मजबूत हुआ है.

Chief Minister ने कहा कि देवरिया की जनता ने 2022 चुनाव में भाजपा को सातों विधानसभा सीटें जिताकर बड़ा समर्थन दिया. इसलिए Government देवरिया की किसी भी विकास परियोजना को रुकने नहीं देगी. उन्होंने सलेमपुर, तमकुही, बरहज, रुद्रपुर, पथरदेवा, रामपुर कारखाना समेत सभी क्षेत्रों के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया. उन्होंने पूर्व सपा Government पर हमला बोलते हुए कहा कि तब मोहन सिंह सेतु के लिए केवल “टोकन मनी” दी गई थी, जबकि अब Government समयबद्ध तरीके से पुल निर्माण पूरा कराएगी और धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी.

सीएम योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश की पहचान गुंडों व माफियाओं से होती थी, लेकिन आज पूरे देश में यूपी का नाम सम्मान व गर्व के साथ लिया जाता है. यूपी विरासत और विकास, दोनों का संगम बन चुका है. अयोध्या, काशी, मथुरा-वृंदावन, नैमिषारण्य, विंध्यधाम, प्रयागराज और कुशीनगर का उल्लेख करते हुए Chief Minister ने कहा कि प्रदेश में सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का पुनर्जागरण हुआ है. अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर जनता के वोट की ताकत और डबल इंजन Government के संकल्प का परिणाम है. उन्होंने जनता से विकास और सुशासन के लिए भाजपा जनप्रतिनिधियों को लगातार आशीर्वाद देने की अपील भी की.

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की पहचान पूरी दुनिया में बदल चुकी है. अरुणाचल, Maharashtra, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल या तमिलनाडु-केरल, देश में हम जहां भी जाते हैं, हिंदी नहीं जानने वाला व्यक्ति भी हमें देखते ही मुस्कुराकर कहता है “योगी जी, जय श्रीराम!” आप सोचिए, जिसे हिंदी नहीं आती, वह भी अभिवादन में “जय श्रीराम” कहता है. आज हमारी पहचान राम से, कृष्ण से और बाबा विश्वनाथ से बन गई है. यह हमारे देवी-देवताओं का आशीर्वाद है, जो हम पर बरस रहा है.

विकेटी/पीएम

Leave a Comment