
गोरखपुर, 22 मई .उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान Friday को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में आए लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सबकी समस्या का समाधान Government की प्राथमिकता है. उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का निस्तारण तत्परता, पारदर्शिता और संवेदनशील ढंग से किया जाए. इसमें किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. हर समस्या का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक होना चाहिए.
गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में Chief Minister ने करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए शीघ्रता से समस्या समाधान के लिए निर्देशित किया.
सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए. हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी त्वरित सहायता की जानी चाहिए. उन्होंने राजस्व और Police से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए. जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए कई लोगों से Chief Minister ने कहा कि पैसे के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा.
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए. इस्टीमेट मिलते ही Government तुरंत धन उपलब्ध कराएगी. गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान Friday को Chief Minister योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही. गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने तथा अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा समक्ष शीश झुकाने के बाद वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले. गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की.
गायों और गोवंश को स्नेहिल भाव से गुड़ खिलाया. उन्होंने गोशाला के कार्यकर्ताओं को भीषण गर्मी को देखते गोवंश की देखभाल के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए. मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए Chief Minister ने परिजनों के साथ आए बच्चों से बात की. उन्हें दुलारा-पुचकारा, आशीर्वाद के साथ चॉकलेट्स भी दीं.
–
विकेटी/पीएम