
New Delhi, 17 मार्च . बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर एनडीए की जीत पर BJP MP मनोज तिवारी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम लोग पहले से ही आश्वस्त थे कि जीतेंगे, हालांकि, पांचवीं सीट पर विपक्षी दल दावा कर रहे थे कि पेंच फंसेगा, लेकिन विपक्षी दलों के विधायकों ने अपने दिल की बात सुनी और पांचवीं सीट पर भी एनडीए को जीत मिली.
बिहार से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को भी जीत मिली है और वे जीतने के बाद पहली बार Tuesday को दिल्ली पहुंचे. हवाई अड्डे पर पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इनमें दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता, भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, BJP MP मनोज तिवारी, सांसद बांसुरी स्वराज और अन्य शामिल रहे.
BJP MP मनोज तिवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह खुशी की बात है. आज सुबह हम उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करने गए थे. हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहले विधायक थे, अब वे राज्यसभा के सदस्य चुने गए हैं. हम उन्हें बधाई देते हैं. अगर कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय व्यवस्था में होता है, तो उनके लिए पूरे देश और पार्टी को चलाना और भी आसान हो जाता है. हम बहुत खुश हैं कि हमने सभी पांचों सीटें जीत ली हैं. सभी ने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट दिया.
राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के मामले पर मनोज तिवारी ने कहा कि हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कांग्रेस क्या कर रही है और क्या नहीं, लेकिन आज हर किसी का भरोसा Prime Minister मोदी और एनडीए पर है.
BJP MP बांसुरी स्वराज ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के उपरांत दिल्ली आगमन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत किया. आपकी उच्च सदन में उपस्थिति राष्ट्रहित, संगठनात्मक मूल्यों और जनसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा अवश्य प्रदान करेगी.
BJP MP योगेंद्र चंदोलिया ने एक्स पोस्ट में लिखा कि बिहार से राज्यसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.
–
डीकेएम/एबीएम