भाजपा सरकार महिलाओं के साथ, आरक्षण दिलाने के लिए हम प्रयासरत: प्रवेश वर्मा

New Delhi, 28 अप्रैल . महिला आरक्षण बिल को लेकर दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र पर मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि हमारी Government महिलाओं के हक के साथ है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को आरक्षण दिलाने के लिए हमारी Government प्रयासरत है और महिला आरक्षण संशोधन विधेयक जरूर पास होगा.

New Delhi में मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए Prime Minister मोदी द्वारा लाए गए संशोधन बिल का कांग्रेस, आप, टीएमसी और डीएमके समेत सभी विपक्षी दलों ने विरोध किया. पीएम मोदी ने वर्षों की मेहनत के बाद गांवों, आदिवासी क्षेत्रों और गरीब इलाकों की महिलाओं की आवाज संसद तक पहुंचाई, लेकिन विपक्ष ने उनके सपनों को चकनाचूर कर दिया.

उन्होंने कहा कि दिल्ली Government की ओर से एक निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा. देश और दिल्ली की महिलाओं को हमारी तरफ से यह संदेश दिया जाएगा कि हमारी पार्टी, हमारी Government, देश की महिलाओं के साथ खड़ी है.

दूसरी ओर, भाजपा विधायक अजय महावर ने कहा कि भाजपा महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है, जबकि आप और अन्य विपक्षी दल इस मुद्दे से भाग रहे हैं.

उन्होंने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण के समर्थन में खड़ी है, लेकिन विपक्षी पार्टियां झूठे नैरेटिव गढ़ रही हैं और तरह-तरह के बहाने बना रही हैं. कभी वे दक्षिणी राज्यों का हवाला देते हैं, तो कभी परिसीमन का हवाला देते हैं.

उन्होंने याद दिलाया कि जब कांग्रेस बकाया बिल लेकर आई थी, तब भाजपा ने उसका समर्थन किया था, लेकिन उस समय कई विपक्षी नेता संसद से भाग गए थे. हम महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. इसमें कुछ समय लग सकता है क्योंकि विपक्ष सहयोग नहीं कर रहा है, लेकिन Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में हम देश की सभी महिलाओं को आश्वासन देते हैं कि उनके अधिकारों की रक्षा की जाएगी और कानून के अनुसार उनका सम्मान किया जाएगा.

केजरीवाल पर निशाना साधते हुए अजय महावर ने कहा कि कहा कि यह सब एक खेल है. महात्मा गांधी यदि आज जीवित होते तो अरविंद केजरीवाल को अपनी लाठी से पीटते. गांधी जी शराब के घोर विरोधी थे. वे कहते थे कि शराब का आदी व्यक्ति अपना परिवार बर्बाद कर देता है, लेकिन केजरीवाल ने पूरे दिल्ली को शराब की दुकान बना दिया है. हर घर में शराब बेचकर पैसा कमाने वाला व्यक्ति आज महात्मा गांधी की बात कर रहा है. वह बेशर्म, धोखेबाज और झूठे हैं.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment