‘हम कभी भी जंग के पक्ष में नहीं हैं,’ ईरान-इजरायल युद्ध पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बयान

Patna, 1 मार्च . ईरान-इजरायल के युद्ध के बीच Union Minister चिराग पासवान ने कहा कि यह बहुत सेंसिटिव मामला है. हम किसी भी जंग के पक्ष में नहीं हैं.

Patna में मीडिया से बातचीत के दौरान Union Minister चिराग पासवान ने कहा कि ईरान के साथ India के रिश्ते बहुत पुराने हैं, लेकिन इजरायल के साथ हाल के रिश्ते समय के साथ मजबूत हुए हैं. इंटरनेशनल डिप्लोमेसी में इसकी भूमिका यह है कि नए और पुराने दोनों दोस्तों को साथ लेकर चलना है. हम कभी भी जंग के पक्ष में नहीं हैं. हमने हमेशा बातचीत के जरिए शांति की वकालत की है. कल, India ने भी तनाव कम करने और बातचीत की वकालत की. इस मामले पर सिर्फ जिम्मेदार अधिकारियों को ही बयान देने का हक होना चाहिए.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस में नेतृत्व क्षमता की कमी है. वे सभी को एकजुट नहीं कर पा रहे हैं.

पार्टी की बैठक को लेकर Union Minister चिराग पासवान ने कहा कि राज्यसभा के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. ऐसे में हमारे 19 विधायकों की भी एक अहम भूमिका है. उसको लेकर भी गठबंधन के भीतर बातचीत हो रही है. तमाम विधायकों के साथ उसको साझा करके पार्टी अपनी रणनीति बनाकर आगे चलेगी. ऐसे कई विषय हैं, जिनको लेकर तमाम विधायक बैठेंगे.

चिराग पासवान ने शराबबंदी कानून की समीक्षा पर कहा कि तुरंत भ्रम फैलाया जाता है, क्या हम कानून को खत्म करने की बात करने वाले हैं, किसी भी योजना की समीक्षा होती है तो उसमें क्या कमी है, उसे सुधारा जाता है. जिस सोच के साथ शराबबंदी लागू की गई, क्या वह पूरी हो रही है या नहीं हो रही है, तो क्या कमी है? जिस तरह से शराब जीवन को प्रभावित करती है, हम लोगों ने कई घर-परिवार बर्बाद होते देखे हैं. महिलाओं पर अत्याचार होते देखे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि शराबबंदी कानून नीतीश कुमार लाए थे, तो हम लोगों ने स्वागत किया था. आज सवाल यह है कि क्या यह सोच धरातल पर उतर रही है. इस पर भी विचार करने की जरूरत है. क्योंकि, कई बार हमें सुनने को मिलता है कि बिहार में शराब की होम डिलीवरी हो रही है, इसीलिए, समीक्षा होनी चाहिए.

डीकेएम/एबीएम

Leave a Comment