
Patna, 1 मार्च . आरएलएम सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर कहा कि उन्हें राजनीति में आना चाहिए, उन्हें मौका तो जरूर मिलना चाहिए.
Patna में Sunday को Chief Minister नीतीश कुमार का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. जदयू कार्यकर्ताओं ने केक काटा और बच्चों को खिलाया. इस दौरान Patna की सड़कों पर सीएम नीतीश कुमार की बड़ी-बड़ी तस्वीरें लगाई गईं. इस बीच एक बार फिर नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की मांग तेज होती दिखी. जदयू कार्यकर्ताओं के अनुसार, अब निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए.
जदयू कार्यकर्ताओं की मांग पर आरएलएम सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम पहले से कह रहे हैं कि निशांत को मौका मिलना चाहिए, हालांकि राजनीति में आने का फैसला उनका होगा. उनके पिताजी प्रदेश के Chief Minister हैं. जो भी फैसला लेना होगा, वह तो जदयू को लेना है.
उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान उन्हें लंबी उम्र दें, स्वस्थ रखें और इसी तरह लोगों की सेवा करते रहें.
यह पहली बार नहीं है कि निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर अटकलें तेज हुई हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी दावा किया गया था कि निशांत कुमार चुनाव लड़ेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
गत वर्ष निशांत कुमार के जन्मदिन पर सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने एक पोस्ट के माध्यम से निशांत कुमार को जदयू के लिए नई उम्मीद बताया था. कुशवाहा ने कहा था कि जदयू के मुखिया के लिए अब Government और पार्टी दोनों का संचालन स्वयं उनके लिए भी उचित नहीं है. Government चलाने का उनका लंबा अनुभव है, जिसका लाभ राज्य को आगे भी मिलता रहे, यह फिलहाल राज्य हित में अति आवश्यक है, लेकिन पार्टी की जवाबदेही के हस्तांतरण के विषय पर समय रहते ठोस फैसला ले लें. यही उनके दल के हित में है.
जदयू के कई वरिष्ठ नेता भी मानते हैं कि निशांत कुमार को पार्टी की बागडोर संभालने के लिए आगे आना चाहिए जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं को भी खुशी मिले.
इधर इजराइल-ईरान संघर्ष पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह युद्ध India समेत दुनिया के लिए चिंता का विषय है.
–
डीकेएम/वीसी