हम लोकतांत्रिक मूल्यों पर चलने वाली सरकार हैं: प्रतुल शाहदेव

रांची, 26 जुलाई . भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव ने असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणी और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित कई मामलों पर प्रतिक्रिया दी है.

से बातचीत करते हुए प्रतुल शाहदेव ने ओवैसी के बयान पर कहा कि असदुद्दीन ओवैसी को उम्र से क्या लेना-देना है? अमेरिका के President की उम्र 80 वर्ष से ज्यादा है और वे हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. मेरा मानना है कि ओवैसी नैरेटिव बनाना चाहते हैं. उनकी ओर से सिर्फ एक वर्ग की बात की जाती है; वे केवल मुसलमानों की राजनीति करते हैं. ऐसे लोगों की बातों पर कोई प्रतिक्रिया देने की औचित्य नहीं समझ आता है.

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि Prime Minister के नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में सबसे तेजी से उभरने वाली इकानमी बनकर India सामने आया है. Prime Minister के नेतृत्व में इस देश में रहने का गर्व है, जहां विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर हैं.

सीजेपी अध्यक्ष अभिजीत दीपके के बयान पर प्रतुल शाहदेव ने कहा कि बीते दिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ सीजेपी की बातचीत हुई. इसके बाद उनकी ओर से आंदोलन को वापस ले लिया गया. सीजेपी की मांगों को केंद्र Government ने माना; इसके बाद सीजेपी ने भी कहा कि अब वापस चलना चाहिए. उन्होंने कहा कि सीजेपी की मांगें मान ली गई हैं, उनको किसी Political शक्ति का मोहरा नहीं बनना चाहिए. सीजेपी और युवाओं से अपील है कि उनको अब घर लौट जाना चाहिए.

प्रह्लाद जोशी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपे जाने को लेकर उन्होंने कहा कि हम लोकतांत्रिक मूल्यों पर चलने वाली Government हैं. उन्होंने काफी भावुक पत्र लिखा और इस्तीफे की वजह बताई. प्रह्लाद जोशी के पास काफी लंबा अनुभव है, वे पहले से ही कैबिनेट मंत्री हैं. उनके नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था और बेहतर होने की उम्मीद है. भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए Government देशहित में लगातार काम कर रही है. यह बातचीत केवल युवा प्रतिनिधियों और Government के बीच हुई.

नए शिक्षा मंत्री के तौर पर प्रह्लाद जोशी के बयान पर प्रतुल शाहदेव ने कहा कि Prime Minister के निर्देश पर जो नई शिक्षा नीति बनाई गई है, उससे हमेशा स्थानीय भाषाओं और संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है. कांग्रेस की Government के वक्त मुगल महान हुआ करता था. लेकिन हमारे लिए पृथ्वीराज चौहान, महाराणा प्रताप, और शिवाजी महान होंगे. हमारे लिए टीपू सुल्तान एक दमनकारी राजा थे न कि वो फ्रीडम फाइटर थे. हम लोगों ने इतिहास के सारे तथ्यों को ठीक से लिखा. इससे टुकड़े-टुकड़े गैंग, कम्युनिस्टों और राहुल गांधी को बहुत चोट लगी है. इसलिए वे धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मुहिम चला रहे थे.

नकल माफियाओं को लेकर Chief Minister योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रतुल शाहदेव ने कहा कि सीएम योगी की ओर से सही कहा गया है कि नकल माफिया या तो जेल जाएंगे या फिर नरक जाएंगे. Prime Minister की ओर से 10 वर्ष की कठोर कारावास और 10 करोड़ फाइन का प्रावधान किया जा रहा है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने Prime Minister के संकल्प को दोहराया है.

एसडी/पीएम

Leave a Comment