
Mumbai , 30 अप्रैल . जसप्रीत बुमराह के लिए आईपीएल 2026 बेहद निराशाजनक साबित हुआ है. उन्हें विकेट नहीं मिल रहे, साथ ही उनकी गेंदों पर रन भी बन रहे हैं. Thursday को Mumbai इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया. जसप्रीत बुमराह के रहते Mumbai इंडियंस वानखेड़े में 243 रन का बचाव नहीं कर सकी.
बुमराह ने अपने 4 ओवर के स्पेल में बिना कोई विकेट लिए 54 रन दिए. आईपीएल करियर में बुमराह का यह तीसरा सबसे महंगा स्पेल था. Mumbai की लगातार असफलता में बुमराह की असफलता भी एक कारण है. इस वजह से उनकी आलोचना हो रही है. आलोचनाओं के बीच इस सुपरस्टार गेंदबाज को अपनी टीम के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड का समर्थन मिला है.
बुमराह के फॉर्म से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए पोलार्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हम बदकिस्मत हैं, आप जानते हैं, कि हम हमेशा लोगों की नजरों में रहते हैं. इसलिए जब हम बुरा करते हैं, तो उसे हमेशा हाईलाइट किया जाता है. लेकिन जब आम लोगों के पास नौकरी होती है और वे गलत ईमेल भेजते हैं, तो उनके पास शब्दों को एडिट करने और इन सब चीजों का मौका होता है. हमारे पास मौका नहीं है. इसलिए जब आप अच्छा नहीं कर रहे होते हैं, तो यह सही और ठीक है, आप कुछ चीजों को मान लेते हैं. और उस इंसान को जानने के बाद, मुझे पता है कि वह और भी ज्यादा ऊंचाइयों के साथ वापसी करेगा और विकेट लेगा.”
उन्होंने कहा, “हम सब, फिर से, ‘बुमराह, बुमराह’ गाने वाले हैं, न सिर्फ Mumbai इंडियंस के लिए, बल्कि इंडिया के लिए भी. तो, फिर से, उसे थोड़ी मोहलत देते हैं.”
पोलार्ड ने Mumbai के प्रदर्शन पर कहा, “प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है. यह कुछ ऐसा है जिससे आप पीछे नहीं हट सकते. आप बैठकर इसकी हर छोटी-छोटी बात को समझने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन, फिर से, सब मिलाकर, मुझे लगता है कि हम उतने अच्छे नहीं रहे हैं. टीम ने भरोसा नहीं खोया है और बाकी टूर्नामेंट में चीजों को बदलने के लिए पक्का इरादा रखती है.”
पोलार्ड ने कहा, “दो टीमें खेलती हैं. आप कभी जीतते हैं, कभी हारते हैं. हम हारने वाली साइड में रहे हैं. हमने यह मान लिया है. हमने इस टूर्नामेंट में हार नहीं मानी है क्योंकि हम इससे बाहर नहीं हुए हैं. हम अभी भी वापस जाकर देखना चाहते हैं कि हम टूर्नामेंट में कितना आगे बढ़ सकते हैं.”
–
पीएके