भारत पहुंचीं जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची का जोरदार स्‍वागत, दोनों देशों की साझेदारी को मिलेगा नया बल

New Delhi, 1 जुलाई . जापान की Prime Minister साने ताकाइची Wednesday की शाम को आधिकारिक दौरे पर New Delhi पहुंचीं, जहां उनके आगमन पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया.

जापान की Prime Minister साने ताकाइची का यह India दौरा दोनों देशों के रिश्तों को मजबूती देगा. ताकाइची का यह तीन द‍िवसीय दौरा है. Prime Minister बनने के बाद यह उनका पहला India दौरा है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट करते हुए लिखा, ”जापान की Prime Minister साने ताकाइची की आधिकारिक यात्रा पर बहुत-बहुत स्वागत है. Prime Minister साने ताकाइची का स्वागत केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया. यह दौरा India और जापान के बीच स्पेशल स्ट्रेटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक जरूरी कदम है.”

तीन द‍िवसीय India दौरे के दौरान साने ताकाइची की Prime Minister Narendra Modi संग उच्च स्तरीय वार्ता भी प्रस्तावित है. दोनों नेता 16वें भारत-जापान सलाना शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. इस दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोमोबाइल, सप्लाई चेन और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.

India रवाना होने से पहले आयोजित एक प्रेस वार्ता में जापान की Prime Minister साने ताकाइची ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में India के साथ सहयोग का महत्व लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि दोनों देश साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और रणनीतिक हितों के आधार पर मजबूत साझेदारी को आगे बढ़ा रहे हैं.

जापानी Prime Minister ने आगे कहा, “दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर विशेष जोर दिया जाएगा.” उन्होंने कहा कि निवेश, व्यापार, बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे.

ताकाइची ने विश्वास जताया कि India यात्रा से दोनों देशों के बीच आर्थिक, रणनीतिक और औद्योगिक सहयोग को नई गति मिलेगी तथा सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों की संयुक्त भागीदारी के जरिए एक मजबूत और टिकाऊ आर्थिक साझेदारी का निर्माण होगा.

एवाई/डीकेपी

Leave a Comment