Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

तेलंगाना: टीआरएस प्रमुख ने चुनाव आयोग से की मुलाकात, ग्रेजुएट वोटर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग

तेलंगाना: टीआरएस प्रमुख ने चुनाव आयोग से की मुलाकात, ग्रेजुएट वोटर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग

हैदराबाद, 2 नवंबर . तेलंगाना रक्षण सेना (टीआरएस) की प्रमुख और पूर्व एमएलसी के. कविता ने Monday को हैदराबाद में राज्य चुनाव आयोग से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने एमएलसी ग्रेजुएट वोटर रजिस्ट्रेशन, पार्टी रजिस्ट्रेशन से जुड़े लंबित मामलों और एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर अपनी बात रखी.

चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद से बात करते हुए के. कविता ने कहा कि यह एमएलसी चुनाव तेलंगाना के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. उनकी पार्टी ने एमएलसी चुनाव के लिए अपने दो उम्मीदवारों के नाम पहले ही घोषित कर दिए हैं.

उन्होंने कहा, “यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि भौगोलिक दृष्टि से देखें तो तेलंगाना के लगभग 75 प्रतिशत क्षेत्र में इस चुनाव की प्रक्रिया होने वाली है. इसी को देखते हुए हम राज्य चुनाव आयोग से एक अनुरोध करने आए थे.”

कविता ने बताया कि उन्होंने आयोग से ग्रेजुएट वोटर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि आम चुनावों की तरह ही एमएलसी चुनाव में भी वोटर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि नामांकन की अंतिम तिथि तक होनी चाहिए. इससे ज्यादा से ज्यादा ग्रेजुएट वोटर अपना पंजीकरण करा सकेंगे और मतदान प्रक्रिया अधिक प्रभावी तरीके से पूरी हो सकेगी.

उन्होंने कहा, “राज्य चुनाव आयुक्त की ओर से इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है. हमें उम्मीद है कि अगर नामांकन के अंतिम दिन तक रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिलती है तो लाखों की संख्या में और ग्रेजुएट वोटर अपना नामांकन करा पाएंगे.”

पार्टी के रजिस्ट्रेशन के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि तेलंगाना रक्षण सेना के पंजीकरण की प्रक्रिया दिल्ली में राष्ट्रीय चुनाव आयोग के पास लंबित है. इसको लेकर भी उन्होंने राज्य चुनाव आयोग से अनुरोध किया है. कविता ने कहा, “हमारा रजिस्ट्रेशन प्रोसेस दिल्ली में नेशनल इलेक्शन कमीशन के पास पेंडिंग है. हमने स्टेट इलेक्शन कमीशन से अनुरोध किया है कि आप हमारी गतिविधियों को देख रहे हैं, हम रोजाना चुनाव आयोग के सभी नियमों के दायरे में रहकर काम कर रहे हैं, तो आप राष्ट्रीय चुनाव आयोग को हमारे लिए सिफारिश कीजिए. हमने दोनों मांगों को लेकर उन्हें पत्र सौंपा है और दोनों पर ही सकारात्मक जवाब मिला है.”

उन्होंने आगे कहा कि उनकी पार्टी तेलंगाना की जनता के दिलों को जीतने और उनके मुद्दों पर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्हें विश्वास है कि आगामी चुनाव में उनके उम्मीदवारों को अच्छे परिणाम मिलेंगे.

वहीं, इस दौरान के. कविता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तेलंगाना दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हम उनका बहुत-बहुत स्वागत करते हैं. कोई भी राष्ट्रीय नेता आए, चाहे राहुल गांधी आएं या अमित शाह आएं, हम उनका स्वागत जरूर करेंगे. लेकिन स्वागत के साथ-साथ हम सवाल भी उठाएंगे.”

उन्होंने सवाल उठाया कि राज्य में संकट से जूझ रहे किसानों के लिए केंद्र की भाजपा Government क्या मदद करने जा रही है? उन्होंने केंद्र Government से मांग की कि तेलंगाना के किसानों को प्रति एकड़ 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए. यहां के Chief Minister कह रहे हैं कि अगले सीजन में खेती मत करो. अगर किसान खेती-बाड़ी नहीं करेगा तो क्या करेगा? इसलिए हम Government से मांग कर रहे हैं कि एक एकड़ के लिए 25 हजार रुपए देकर तेलंगाना के किसानों की मदद की जाए. अगर आप सिर्फ यहां आकर यात्रा और पदयात्रा करेंगे, तो इससे किसान की जिंदगी में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.

कविता ने कहा कि वे इस मुद्दे को लेकर Prime Minister मोदी को भी पत्र लिखेंगी, क्योंकि इस मामले में उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. Prime Minister कई बार तेलंगाना आ चुके हैं और यहां की स्थिति से वाकिफ हैं. राज्य Government ने 320 मंडलों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया है. ऐसे में तेलंगाना को केंद्र से सबसे ज्यादा राहत मिलनी चाहिए. केंद्र Government को बिना किसी औपचारिक अनुरोध का इंतजार किए तुरंत आगे आकर मदद करनी चाहिए.

–

पीआईएम/एबीएम

Share