Skip to content
Monday, 2 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

भाजपा ने रांची से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का किया आगाज, हेमंत सरकार पर बोला तीखा हमला

भाजपा ने रांची से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का किया आगाज, हेमंत Government पर बोला तीखा हमला

रांची, 2 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की Jharkhand इकाई ने Monday को रांची से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया. पदयात्रा के जरिए भाजपा नेताओं ने जहां देश में संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया, वहीं राज्य की हेमंत सोरेन Government पर ध्वस्त कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक विफलताओं और महिला असुरक्षा को लेकर जोरदार हमला बोला. इसके साथ ही पार्टी ने राज्य भर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के प्रति आम लोगों को जागरूक करने का संकल्प दोहराया.

यह पदयात्रा रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से शुरू हुई. इसके पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. यह पदयात्रा एसएसपी आवास और कचहरी चौक से गुजरती हुई जेल मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान पहुंची.

इस दौरान Union Minister जुएल उरांव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि विपक्ष को संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से पहले 1975 के काले आपातकाल को याद करना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार चुनावी हार से बौखलाकर कांग्रेस कभी ईवीएम, कभी चुनाव आयोग तो कभी सर्वोच्च अदालत की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करती है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सत्तारूढ़ गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी ‘वोट चोरी’ का झूठा आलाप जपकर जनता को भ्रमित करने में जुटे हैं. उन्होंने सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना कांड का हवाला देते हुए कहा कि जब न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंची महिला के साथ ही Policeकर्मी दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दे रहे हों, तो राज्य में कानून-व्यवस्था की भयावह स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है. उन्होंने तंज कसा कि राज्य में बहन-बेटियां असुरक्षित हैं और Chief Minister दिल्ली में विपक्षी गठबंधन की रैली में व्यस्त हैं.

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि Jharkhand की सत्तारूढ़ Government और कांग्रेस मिलकर राज्य में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से Government की जनविरोधी नीतियों और विफलताओं को जन-जन तक ले जाने का आह्वान किया. वहीं, पूर्व Union Minister अर्जुन मुंडा और प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि चुनावी पराजय से उपजी हताशा में विपक्ष संवैधानिक ढांचे को कमजोर करने पर आमादा है.

पदयात्रा में प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व Union Minister अर्जुन मुंडा, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह और संगठन महामंत्री पवन सोए सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए. पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ता हाथों में एसआईआर, अवैध घुसपैठ और राज्य के विकास से जुड़ी पट्टियां व बैनर थामे नजर आए. इन पर ‘एसआईआर तो बहाना है, घुसपैठियों को बचाना है’ और ‘जनादेश से खिलवाड़ बंद करो’ जैसे नारे लिखे थे.

आगामी 5 नवंबर तक दो चरणों में गिरिडीह, हजारीबाग, पलामू, जमशेदपुर और दुमका समेत राज्य के सभी प्रमुख जिलों में विधानसभा स्तर तक पदयात्राओं का आयोजन किया जाएगा.

–

एसएनसी/पीएम

Share