
Mumbai , 12 जुलाई . एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक वारिस पठान ने हिंदू राष्ट्र की बहस से लेकर आमिर खान की शादी और राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की.
रामदेव के बयान पर पलटवार करते हुए वारिस पठान ने कहा कि बाबा रामदेव कौन हैं? उनसे सवाल है कि देश हिंदू राष्ट्र कब हो गया? यही सवाल मैं Prime Minister Narendra Modi से भी पूछना चाहता हूं. देश संविधान से चलता है. उन्होंने कहा कि मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता. हम संविधान का पालन करते हैं और कानून के दायरे में रहकर अपनी बात करते हैं. हम खामोश बैठे हैं तो इसे डर मत समझो. डरने और घबराने की बात नहीं है.
दरअसल दिल्ली विश्वविद्यालय में Sunday को आयोजित एक कार्यक्रम में योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि हमारे मजहब अलग हो सकते हैं लेकिन हमारे पूर्वज एक ही हैं. उन्होंने मुसलमानों को आश्वस्त किया कि उन्हें किसी प्रकार का डर नहीं होना चाहिए.
एक्टर आमिर खान की शादी पर नितेश राणे के बयान पर उन्होंने कहा कि तुम भी चार शादी कर लो. तुम्हें कोई नहीं रोक रहा. इस शादी में उनकी पूर्व पत्नी, बेटे समेत तमाम लोग शामिल हुए. उन्हें दिक्कत नहीं है तो तुम्हें क्या दिक्कत है? उन्हें जिहाद का मतलब तक नहीं पता होता है. कोई किसी का बहिष्कार नहीं करता है. उनकी बात की वैल्यू ही क्या है?
एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने राम मंदिर पर कहा कि यह दुखद और बड़ी घटना है. इस घोटाले की वजह से तमाम लोगों को ठेस पहुंची है. पहले इन लोगों ने मस्जिद गिराई, फिर मंदिर बनाने का श्रेय ले लिया और अब इतनी बड़ी चोरी? इसकी जांच होनी चाहिए. आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ऐसा लग रहा है कि जांच सही तरीके से नहीं हो रही है. इस मामले में Government घिरी हुई है.
उन्होंने कहा कि ध्यान भटकाने के लिए ये लोग वक्फ का जिक्र कर रहे हैं. घपला करने वालों को सजा दो. ये लोग भगवान को नहीं छोड़ रहे हैं, इनका क्या होगा. उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने से किसी की जिम्मेदारी खत्म नहीं होती है. उनकी भी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. जानकारी मिली है कि चोरी के पैसे को शेयर मार्केट में निवेश किया जा रहा था.
राहुल गांधी को लेकर वारिस पठान ने कहा कि राहुल गांधी इस वक्त कहां हैं, इसकी हमें जानकारी नहीं है. जिनको उनकी तलाश है, वे लोग खोज करें.
–
एएमटी/वीसी