महिला पुलिस अधिकारियों के साथ बदसलूकी करने पर बीआरएस नेताओं के खिलाफ एक और केस दर्ज

हैदराबाद, 9 सितंबर . हैदराबाद Police ने Monday को तेलंगाना विधानसभा भवन के प्रवेश द्वार पर महिला Police अधिकारियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के लिए सैफाबाद Police स्टेशन में India राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेताओं के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया है.
बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव, तेलंगाना विधानसभा में बीआरएस के डिप्टी लीडर टी. हरीश राव और पार्टी के कई अन्य विधायकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इन पर महिला Policeकर्मियों को ड्यूटी करने से रोकने, अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और धमकाने का आरोप है. महिला Police कॉन्स्टेबल के. पद्मावती की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है.
यह मामला Monday को गेट नंबर 3 पर हुई घटनाओं के सिलसिले में दर्ज किया गया है, जब Police ने बीआरएस विधायकों को नारे लिखी काली टी-शर्ट पहनकर विधानसभा में जाने से रोक दिया था.
शिकायत करने वाली महिला Policeकर्मी ने आरोप लगाया कि बीआरएस के विधायकों और एमएलसी ने महिला Policeकर्मियों के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहीं. उन्होंने महिला Police अधिकारियों के सामने आधे-नंगे होकर खड़े होने के लिए अपनी टी-शर्ट भी उतार दीं.
Police कॉन्स्टेबल ने आरोप लगाया कि विधायक महिला Policeकर्मियों के सामने करीब आधे-नंगे होकर खड़े हो गए, जिससे उन्हें बहुत असहजता और शर्मिंदगी महसूस हुई.
शिकायतकर्ता का आरोप है कि नेताओं ने महिला कॉन्स्टेबल को धक्का-मुक्की करके और उनकी छाती पर धक्का देकर जबरदस्ती विधानसभा में घुसने की कोशिश की. धक्का-मुक्की से एसआई त्रिवेणी और महिला कॉन्स्टेबल रश्मि यादव व सौम्या को शारीरिक और मानसिक परेशानी हुई और उन्हें इलाज के लिए ग्लेनीगल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया.
Police ने जांच शुरू कर दी है और वे तस्वीरों, वीडियो और मेडिकल रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं. Monday की घटनाओं के सिलसिले में बीआरएस नेताओं के खिलाफ दर्ज यह दूसरा मामला है.
इससे पहले बीआरएस नेताओं पर Police के काम में बाधा डालने और उन पर हमला करने का मामला दर्ज किया गया था. आरोप है कि उन्होंने महिला कॉन्स्टेबल के साथ बदसलूकी की, कर्मचारियों को धमकाया, Policeकर्मियों का कॉलर पकड़ा और क्यूआरटी कर्मियों को धक्का दिया.
सैफबाद Police स्टेशन में दर्ज First Information Report में पूर्व मंत्री जगदीश रेड्डी, गंगुला कमलाकर, सबिता इंद्रा रेड्डी, सुनीता लक्ष्मा रेड्डी, विधायक पाडी कौशिक रेड्डी, शम्बीपुर राजू, संजय, विजयडु, सुधीर रेड्डी और कोवा लक्ष्मी का नाम शामिल है.
वहीं, Tuesday को Police ने बीआरएस के दो एमएलसी को विधानसभा अध्यक्ष गड्डम प्रसाद कुमार के खिलाफ अपमानजनक और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया.
विधानसभा अध्यक्ष के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) पोलेपल्ली वेंकटेशम की शिकायत पर एमएलएसी टी. मधुसूदन उर्फ मधु और एन. नवीन कुमार रेड्डी के खिलाफ सैफाबाद Police स्टेशन में मामला दर्ज किया गया. दोनों एमएलसी को नामपल्ली कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उन्हें पर्सनल बॉन्ड और जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया. Tuesday को विधान परिषद ने दोनों एमएलसी को मानसून सत्र की बाकी अवधि के लिए निलंबित कर दिया.
–
ओपी/पीएम


