
Mumbai , 12 जुलाई . Maharashtra Government में मंत्री नितेश राणे के एक बयान पर विवाद शुरू हो गया है. उन्होंने Actor आमिर खान की तीसरी शादी पर कहा कि वह लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर हैं. इस पर तमाम नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
Maharashtra विधानसभा के पूर्व सदस्य और एआईएमआईएम के प्रवक्ता वारिस पठान ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि अगर आमिर खान तीन शादी कर रहे हैं तो तुम चार कर लो. कौन रोक रहा है? तुम्हें क्या दिक्कत है?
वारिस पठान ने आगे कहा कि शादी में उनकी पहली और दूसरी पत्नी पहुंचीं, बेटा, बेटी, दामाद भी पहुंचे. उद्योगपति भी पहुंचे. किसी को कोई दिक्कत नहीं है तो आपको क्या दिक्कत है? उनकी क्षमता है, उन्होंने किया. अगर आपके अंदर भी क्षमता है तो आप भी करो.
उन्होंने कहा कि अगर कोई इंसान अपनी पसंद से शादी करना चाहता है तो दिक्कत क्या है? इसे वह बस जिहाद-जिहाद कह रहे हैं, उन्हें जिहाद का मतलब भी नहीं पता होगा. इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.
शिवसेना (यूबीटी) नेता और पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर ने भी इस मामले पर से बातचीत की और कहा कि आमिर खान की फिल्में देखना या नहीं देखना, इसका फैसला लोगों को ही करना चाहिए. वह हिंदू लड़की से शादी कर रहे हैं. कोई हिंदू लड़की यह जानती है कि जिससे वह शादी कर रही है, उसकी दो शादियां पहले से हो चुकी हैं, तो यह उन दोनों का व्यक्तिगत मामला हो गया. इस पर हम क्या बोल सकते हैं?
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हिंदू लड़कियों को ऐसा नहीं करना चाहिए, लेकिन यह निजी मामला है.
आमिर खान को नितेश राणे द्वारा लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर बताए जाने पर उन्होंने कहा, “केंद्र और राज्य में आपकी Government है, तो उस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे? जो लड़की शादी कर रही है, उससे पूछिए कि वह शादी क्यों कर रही?”
उन्होंने राहुल गांधी पर कहा कि अगर कोई इंसान कुछ दिन के लिए बाहर जा सकता है, कोई मेडिटेशन के लिए जाता है या किसी और काम से जाता है तो हम उनके पीछे क्यों पड़ रहे हैं?
–
एएमटी/डीकेपी