बंगाल में मतदान: एनडीए के नेता बोले, बंगाल में बन रही है डबल इंजन सरकार

New Delhi, 29 अप्रैल . पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में Wednesday को दूसरे चरण के लिए 142 सीटों पर मतदान जारी है. हालांकि, कुछ जगहों पर छिटपुट हिंसा की खबरें भी सामने आई हैं. इसके अलावा शांतिपूर्ण तरीके से मतदान की प्रक्रिया जारी है. Wednesday सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए वोटरों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान कुछ बूथों पर टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर भाजपा के पोलिंग एजेंटों पर हमला करने की खबरों पर भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि आज दूसरे और अंतिम चरण में 142 सीटों पर मतदान हो रहा है. ममता बनर्जी के कार्यकर्ताओं ने हताशा में आकर हिंसा का सहारा लिया है. कई जगहों से हिंसा की खबरें आ रही हैं. लेकिन, जनता ने मन बना लिया है कि प्रदेश में परिवर्तन लाना है और वोट इसी पर दिया जा रहा है.

वहीं, छत्तीसगढ़ के उपChief Minister अरुण साव ने कहा कि मतदाताओं में जिस तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है और जिस तरह से मतदान हो रहा है, उससे यह स्पष्ट है कि लोग निडर होकर मतदान कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल में बदलाव जरूर आएगा.

उधर, उपChief Minister विजय शर्मा ने कहा कि यह उनकी पुरानी आदत है. उनकी इस आदत को तोड़ना ही होगा. उन्हें अब कुछ समझ आ गया है, लेकिन कुछ अभी भी बाकी है. उन्होंने कहा कि आज 142 सीटों पर मतदान हो रहा है. पिछला चरण काफी उत्साहजनक रहा था, और उसमें से हमें लगभग 110 सीटें मिल रही हैं.

मध्यप्रदेश Government में मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि बंगाल की जनता ने अपना मन बना लिया है. डबल-इंजन Government के माध्यम से बंगाल में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे.

वहीं, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि जनता 15 साल से टीएमसी के कुशासन से नाराज है, और टीएमसी तथा ममता बनर्जी की विदाई तय है.

Union Minister सुकांत मजूमदार ने कहा कि 142 सीटों और 40,000 से अधिक बूथों पर मतदान हो रहा है. अब तक, केवल कुछ छोटी-मोटी घटनाओं की ही सूचना मिली है. कुल मिलाकर, चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहे हैं.

बिहार से जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने राजनीति में गुंडागर्दी को संस्थागत रूप दे दिया है. भाजपा उम्मीदवारों का जिस तरह से टीएमसी कार्यकर्ता टारगेट कर रहे हैं, इसके खिलाफ टीएमसी कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है. वे ईमानदारी की बात करते हैं, फिर भी एक Political दल के उम्मीदवार के साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया जा रहा है, और हिंसा को टीएमसी द्वारा Political संरक्षण दिया जा रहा है.

बिहार के उपChief Minister विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बंगाल की जनता वहां की Government से तंग आ चुकी है. जनता उसके शासन से मुक्ति चाहती है.

बंगाल के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि वोटिंग बहुत धीमी है, अभी तक सिर्फ 18 फीसदी वोट पड़े हैं, लंबी लाइन लगी हुई है. मैं उनके बारे में कुछ नहीं कहूंगा, ममता बनर्जी एक उम्मीदवार हैं, उन्हें हर बूथ पर जाने का पूरा अधिकार है. मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन उनके साथ गुंडे हैं, जो लोगों को रोक रहे हैं और हिंदू वोटरों को धमका रहे हैं. आज वह Chief Minister नहीं हैं, वह सिर्फ़ एक आम उम्मीदवार हैं.

डीकेएम/पीएम

Leave a Comment