
नई दिल्ली, 5 मई . मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने Tuesday को दिल्ली के विवेक विहार में हुई आगजनी से प्रभावित पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को एक गंभीर चेतावनी के रूप में लेते हुए संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए.
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और फायर सेफ्टी के उच्चतम मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने इस संबंध में social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर जानकारी दी.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के विवेक विहार में हुई हृदय विदारक अग्नि दुर्घटना के पीड़ित परिवारों से Tuesday को मुलाकात की. इस दुखद घड़ी में हम पूरी संवेदनशीलता और दृढ़ता के साथ उनके साथ खड़े हैं और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें.
उन्होंने आगे कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को एक गंभीर चेतावनी के रूप में लेते हुए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और फायर सेफ्टी के उच्चतम मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए. फायर सेफ्टी मानकों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या समझौता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
दरअसल, पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में Sunday तड़के हुई एक दुखद आगजनी दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई. यह घटना एक पॉश कॉलोनी के बी-ब्लॉक में स्थित एक इमारत की एसी यूनिट में हुए धमाके के कारण हुई. अधिकारियों ने बताया कि बचाव और राहत कार्यों के दौरान 10 से ज्यादा लोगों को बचाया गया.
–
एएसएच/डीकेपी