
वडोदरा, 23 मई . social media पर इन दिनों ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर छिड़ी बहस लगातार बढ़ती जा रही है. युवाओं की नाराजगी, बेरोजगारी और सिस्टम पर तंज कसने के लिए शुरू हुआ यह व्यंग्यात्मक अभियान अब देशभर में चर्चा का विषय बन चुका है. इस मुद्दे पर अब फिल्मी दुनिया और संगीत जगत की हस्तियां भी खुलकर अपनी राय देने लगी हैं. इस कड़ी में Actor विवेक ओबेरॉय और भजन गायक कन्हैया मित्तल ने पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी.
Gujarat के वडोदरा में एक निजी कार्यक्रम के दौरान मीडिया ने जब विवेक ओबेरॉय से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने काफी संतुलित जवाब दिया. विवेक ने कहा, ”लोकतंत्र में हर व्यक्ति और हर समूह को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है. मेरा मानना है कि अलग-अलग विचार और ऐसी आवाजें ही मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था को दिखाती हैं.”
दूसरी तरफ Haryana के करनाल में भजन गायक कन्हैया मित्तल ने इस पूरे अभियान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को विपक्ष का प्रचार बताया. कन्हैया मित्तल ने कहा, ”जिसने यह अभियान शुरू किया, वह पहले आम आदमी पार्टी के लिए काम कर चुका है और विदेश में बैठकर India की चिंता कर रहा है. अगर किसी को देश की चिंता है तो उसे India में रहकर काम करना चाहिए.”
कन्हैया मित्तल ने खास तौर पर देश के युवाओं यानी जेन जी से अपील करते हुए कहा, ”अपनी बात उठाना गलत नहीं है, लेकिन ऐसे लोगों के पीछे नहीं चलना चाहिए जिनकी सोच सभी Political दलों के लिए एक जैसी नहीं है. अगर सवाल पूछने हैं तो हर पार्टी से पूछने चाहिए, सिर्फ एक पार्टी या Government को निशाना बनाना सही नहीं है. युवाओं को किसी के बहकावे में आने की बजाय खुलकर सामने आना चाहिए और अपनी पहचान खुद बनानी चाहिए.”
अपने बयान के दौरान कन्हैया मित्तल ने खुद को ‘कॉकरोच’ बताया और कहा, ”मेरे पास गाने की कोई बड़ी डिग्री नहीं है, लेकिन फिर भी मैं मेहनत के दम पर आगे बढ़ रहा हूं. कई पढ़े-लिखे और डिग्री रखने वाले लोग पीछे रह जाते हैं और समाज को उनकी चिंता भी करनी चाहिए.”
दरअसल, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की शुरुआत उस समय हुई थी, जब Supreme Court के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने एक सुनवाई के दौरान कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोज से की. हालांकि बाद में उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि उनके शब्द गलत तरीके से पेश किए गए, वे फर्जी डिग्री वाले लोगों की बात कर रहे थे.
कॉकरोच वाले बयान को कई युवाओं ने अपने ऊपर तंज माना. इसके बाद अभिजीत दीपके नाम के युवक ने social media पर व्यंग्य के तौर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से अभियान शुरू किया. देखते ही देखते यह अभियान लाखों युवाओं तक पहुंच गया. इंस्टाग्राम पर इसके फॉलोअर्स तेजी से बढ़े और हजारों लोगों ने इसकी सदस्यता ली.
इस अभियान के जरिए युवा बेरोजगारी, व्यवस्था और Political माहौल पर व्यंग्य कर रहे हैं. कई लोग इसे युवाओं के गुस्से की नई आवाज मान रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे सिर्फ social media का ट्रेंड बता रहे हैं.
–
पीके/वीसी