
New Delhi, 30 मार्च . देशभर में सबसे ज्यादा भगवान शंकर के ग्यारहवें रुद्र अवतार हनुमान जी के मंदिर देखने को मिल जाते हैं. इसके पीछे सबसे बड़ी मान्यता है कि वह अमर हैं और कलयुग में भी अपने मूल रूप में मौजूद हैं.
माना जाता है कि हनुमान जी कलयुग में जीवंत रूप से मौजूद हैं और जहां राम कथा होती है, वहां हनुमान जी जरूर होते हैं. 2 अप्रैल को हनुमान जी की जयंती के मौके पर हम आपको देश भर के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताएंगे, जहां जाकर हनुमान जी की विशेष कृपा पाई जा सकती है.
पहले नंबर पर हैं इलाहाबाद के लेटे हुए हनुमान जी. यह मंदिर अपनी अनोखी प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है. मंदिर में हनुमान लेटने की अवस्था में मौजूद हैं. माना जाता है कि यहां दर्शन मात्र से जीवन के सारे कष्ट दूर जाते हैं. जब इलाहाबाद में बाढ़ आती है, तब मंदिर और प्रतिमा डूब जाती है. ऐसे में हनुमान जी की प्रतिमा को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाता है.
दूसरे नंबर पर आते हैं हनुमानगढ़ी के हनुमान जी. यह स्थल बहुत पवित्र है, क्योंकि यहां भगवान श्रीराम की जन्मस्थली है. जो भी भक्त प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए आता है, उसे हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए जरूर जाना होता है. मंदिर के गर्भगृह में हनुमान जी बाल रूप में विराजमान हैं और माता अंजनी की गोद में बैठे हैं. यह पहला मंदिर है, जहां हनुमान जी की बाल रूप में पूजा होती है.
तीसरे नंबर पर हैं Rajasthan के दो प्रसिद्ध मंदिर, जहां हनुमान जी की पूजा अलग-अलग रूपों में होती है. Rajasthan के सालासर बालाजी में हनुमान जी दाढ़ी-मूंछ वाले रूप में विराजमान हैं. माना जाता है कि यहां पैसों का दर्शन करने से पैसों से संबंधित परेशानी दूर होती है. वहीं, मेंहदीपुर बालाजी में भक्त दुष्ट आत्माओं और संकटों से निवारण के लिए मंदिर जाते हैं. माना जाता है कि अगर आपके ऊपर किसी नकारात्मक शक्ति का साया है, तो यहां जाने से लाभ मिलेगा.
चौथे नंबर पर है चित्रकूट का हनुमान धारा मंदिर. माना जाता है कि इस मंदिर में खुद बालाजी साक्षात भक्तों को दर्शन देते हैं. मंदिर में दो कुंड भी हैं, जो हमेशा पानी से भरे रहते हैं और इसकी धारा बालाजी की प्रतिमा पर लगातार गिरती रहती है. यही कारण है कि मंदिर को हनुमान धारा मंदिर कहते हैं.
पांचवें नंबर पर है Patna का महावीर हनुमान मंदिर. यह मंदिर Patna का सबसे प्रसिद्ध हनुमान मंदिर है, जहां वैष्णों देवी मंदिर के बाद सबसे ज्यादा चढ़ावा आता है. मंदिर में बालाजी की पूजा संकटमोचन रूप में होती है. बिहार के बड़े अधिकारी और राजनेता भी हनुमान जी के दर्शन के लिए इस मंदिर में आते हैं.
इसके अलावा, तमिलनाडु के श्री पंचमुख आंजनेयर हनुमान, पुणे का डुल्या मारुति मंदिर, Gujarat का श्री कष्टभंजन हनुमान मंदिर और हंपी के यंत्रोद्धारक हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं. इन सभी मंदिरों में हनुमान जयंती के मौके पर विशेष आयोजन किया जाता है.
–
पीएस/डीएससी