
कोलकाता, 26 अप्रैल . पश्चिम बंगाल के तेहट्टा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने Chief Minister ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बंगाल की जनता ने ‘दीदी का सूपड़ा साफ’ कर दिया है और भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिल चुकी है.
उन्होंने कहा कि पहले चरण में जिन 152 सीटों पर मतदान हुआ, उनमें से 110 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज कर रही है. उन्होंने भरोसा जताया कि दूसरे चरण में बाकी काम पूरा कर भाजपा पश्चिम बंगाल में Government बनाएगी. बंगाल की जनता इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है और टीएमसी Government को सत्ता से बाहर करने का फैसला कर चुकी है.
महिलाओं और युवाओं को लेकर उन्होंने कहा कि यदि पश्चिम बंगाल में भाजपा की Government बनती है तो मई महीने से राज्य की हर महिला के बैंक खाते में 3,000 रुपए भेजे जाएंगे. इसके साथ ही राज्य के बेरोजगार युवाओं के खातों में भी 3,000 रुपए प्रति माह जमा कराए जाएंगे. शाह ने यह भी घोषणा की कि हर गर्भवती महिला को बच्चे की देखभाल और पोषण के लिए 21,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी.
केंद्रीय गृह मंत्री ने ममता बनर्जी Government पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लहसुन किसानों के साथ राज्य Government ने धोखा किया है. देश के अन्य हिस्सों में लहसुन 200 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, लेकिन बांग्लादेश के रास्ते आ रहे नकली चीनी लहसुन की वजह से बंगाल के किसानों को अपनी उपज सिर्फ 12 रुपए प्रति किलो के भाव पर बेचनी पड़ रही है.
उन्होंने कहा कि भाजपा Government बनने पर चीनी लहसुन की एंट्री बंद की जाएगी और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाया जाएगा.
अमित शाह ने तेहट्टा की स्थानीय समस्याओं को भी उठाया और कहा कि जलंगी नदी पर पुल बनाने का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य Government ने इस परियोजना को लंबे समय से अधूरा छोड़ रखा है. शाह ने वादा किया कि भाजपा Government बनने के बाद दो साल के भीतर जलंगी नदी पर पुल निर्माण का काम पूरा कर दिया जाएगा.
जनसभा के दौरान अमित शाह ने टीएमसी पर ‘सिंडिकेट राज’ चलाने का आरोप लगाया और कहा कि 5 तारीख को भाजपा की Government बनते ही राज्य में टीएमसी के सभी सिंडिकेट खत्म कर दिए जाएंगे. ऑ
उन्होंने कहा कि भाजपा Government कानून-व्यवस्था को मजबूत करेगी और टीएमसी के गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
–
एएमटी/एबीएम