
रायपुर, 22 दिसंबर . केरल के पलक्कड़ जिले में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर रामनारायण बघेल के साथ हुई बेहद अमानवीय और दुखद घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णु देव साय ने शोक व्यक्त किया है.
Chief Minister ने कहा कि किसी भी निर्दोष नागरिक के साथ इस तरह की हिंसा एक सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.
Chief Minister विष्णु देव साय ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “केरल के पलक्कड़ में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर रामनारायण बघेल जी के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण और अत्यंत अमानवीय घटना से मैं गहराई से व्यथित हूं. किसी भी निर्दोष नागरिक के साथ इस प्रकार की हिंसा सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली है.”
उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में आगे लिखा, “मैंने इस मामले में पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है. परिजनों को तत्काल केरल भेजा गया है तथा रामनारायण का पार्थिव शरीर सम्मानपूर्वक उनके गृह ग्राम लाने की व्यवस्था की गई है. पार्थिव शरीर Tuesday को हवाई जहाज से छत्तीसगढ़ लाया जाएगा.”
सीएम साय ने ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए कहा कि मैं केरल Government से अनुरोध करता हूं कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.
Chief Minister ने आश्वासन दिया कि छत्तीसगढ़ Government पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है. सीएम साय के बयान के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा.
बता दें कि रामनारायण बघेल की गलत पहचान पर शक करते हुए भीड़ ने उसकी जान पीट-पीट कर ले ली. केरल के पलक्कड़ जिले में बांग्लादेशी घुसपैठिया समझकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई
–
वीकेयू/डीकेपी