
अगरतला, 22 दिसंबर . त्रिपुरा के Chief Minister माणिक साहा ने Monday को कहा कि राज्य में भाजपा Government अंतिम छोर तक कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है और एक नए व विकसित त्रिपुरा के निर्माण की दिशा में लगातार प्रयासरत है.
Chief Minister राजधानी अगरतला के बाहरी इलाके आमतली स्थित रामकृष्ण मिशन, विवेकनगर में रामकृष्ण मिशन–रोटरी मोबाइल डेंटल क्लिनिक के उद्घाटन एवं हैंडओवर कार्यक्रम में बोल रहे थे.
स्वयं दंत चिकित्सक रहे Chief Minister साहा ने कहा कि उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में पर्यटन विकास के लिए गठित उच्चस्तरीय टास्क फोर्स की कई बैठकें हो चुकी हैं और सौंपे गए सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए गए हैं.
उन्होंने बताया कि उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री (डोनर) ज्योतिरादित्य सिंधिया ने असम के Chief Minister हिमंत बिस्वा सरमा की विधानसभा चुनावों में व्यस्तता को देखते हुए उन्हें क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़ी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है.
Chief Minister ने कहा, “जो भी जिम्मेदारी मुझे दी जाती है, उसे मैं पूरी ईमानदारी और जवाबदेही के साथ निभाता हूं. उत्तर-पूर्व के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं.”
मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए साहा ने कहा कि खुलकर हंसना और मुस्कुराना तनाव और दबाव को कम करने में मदद करता है.
उन्होंने कहा, “कई चुनौतियों के बावजूद आठ महीनों के भीतर त्रिपुरा में डेंटल कॉलेज की स्थापना की गई. यह मोबाइल डेंटल क्लिनिक Prime Minister Narendra Modi के अंतिम व्यक्ति तक Governmentी सुविधाएं पहुंचाने के विजन के अनुरूप है. करीब 60 लाख रुपये की लागत से सुसज्जित इस क्लिनिक में दो डेंटल चेयर हैं, इसमें लगभग 10 कर्मचारियों की व्यवस्था है और यहां दांत एवं मुख संबंधी बीमारियों का इलाज किया जाएगा.”
Chief Minister ने यह भी बताया कि रामकृष्ण मिशन के अनुरोध पर उन्होंने इसके महासचिव स्वामी सुब्रह्मण्यानंद महाराज को पत्र लिखकर विवेकनगर केंद्र में अंग्रेजी के अलावा विदेशी भाषा पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव रखा था.
उन्होंने कहा, “हमें खुशी है कि रामकृष्ण मिशन की शासी निकाय ने इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. ईश्वर की कृपा से सभी अच्छे कार्य संभव होते हैं.”
विपक्ष पर निशाना साधते हुए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का भी प्रभार संभाल रहे Chief Minister साहा ने कहा कि विपक्ष रचनात्मक राजनीति करने के बजाय कमियां निकालने और गलत जानकारी फैलाने में लगा रहता है.
उन्होंने कहा, “वे हमें बदनाम करने की कोशिश करते हैं, लेकिन हमारा ध्यान विकास और प्रगति पर केंद्रित है. डॉक्टर एक सम्मानित और पवित्र पेशे से जुड़े होते हैं, उनके साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है.”
Chief Minister ने जनजातीय (जनजाति) समुदाय के कल्याण पर Government के फोकस का भी जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से उनके विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जो वर्तमान राज्य Government के कार्यकाल में भी जारी हैं.
कार्यक्रम में रामकृष्ण मिशन विवेकनगर के सचिव स्वामी शुभकरणानंद महाराज, उद्योग एवं वाणिज्य सचिव किरण गिट्टे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
–
डीएससी