विशाल जेठवा के अभिनय ने जीता दिल, मिला ‘ब्रेकआउट परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड

Mumbai , 24 मार्च . Actor विशाल जेठवा ने अपने शानदार अभिनय से हर किसी को प्रभावित किया है. फिर, चाहे फिल्म ‘होमबाउंड’ में चंदन कुमार का किरदार हो या फिर ‘मर्दानी 2’ में खूंखार विलेन का रोल, Actor ने अपने हर रोल को इतनी सच्चाई से पर्दे पर उतारा कि हर कोई उनका कायल हो गया.

इसी कड़ी में उन्होंने खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है. दरअसल, Actor को हाल ही में हैलो! हॉल ऑफ फेम अवार्ड्स 2026 में विशाल जेठवा को ‘ब्रेकआउट परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर’ का प्रतिष्ठित अवॉर्ड मिला है.

Actor ने फैंस के साथ अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें अवॉर्ड लेते हुए उनकी मुस्कान और खुशी साफ झलक रही थी. Actor ने लिखा, “‘ब्रेकआउट परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर.’

बता दें कि ‘हैलो! हॉल ऑफ फेम अवार्ड्स 2026’ India के सबसे प्रतिष्ठित ग्लैमर और उत्कृष्टता पुरस्कारों में से एक है, जो मनोरंजन, व्यवसाय और फैशन जगत की हस्तियों को सम्मानित करता है.

विशाल ने भले ही छोटे पर्दे से करियर की शुरुआत की, लेकिन आज Bollywood के अच्छे Actorओं में गिने जाते हैं. उन्होंने टीवी सीरियल ‘India का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप’ से करियर शुरू किया था. इसके बाद कई सीरियल में काम किया था और फिर साल 2019 में ‘मर्दानी 2’ में विलेन (सनी) के तौर पर दर्शकों के सामने बड़ी पहचान बनकर उभरे. उन्होंने ‘सलाम वेंकी’ और ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन ‘होमबाउंड’ फिल्म से लोगों से लोकप्रियता हासिल की थी.

‘होमबाउंड’ को पहले टॉप 15 फिल्मों की शॉर्टलिस्ट में जगह मिली थी, लेकिन अंतिम-पांच में जगह नहीं बन पाई थी. हालांकि, वैश्विक तौर पर फिल्म ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी. यह फिल्म कान्स फिल्म फेस्टिवल और टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जा चुकी है, और फिल्म को विदेश में स्टैंडिंग ओवेशन मिला था.

नीरज घयवान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘होमबाउंड’ में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी दो बचपन के दोस्तों की है, जो Police बनने का सपना देखते हैं. इसमें शोएब (ईशान) और चंदन (विशाल) दोनों बचपन के दोस्त होते हैं, जो मुस्लिम और दलित समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और Governmentी नौकरी के सपने देखते हैं, लेकिन इस बीच गरीबी और जातिवाद की वजह से उन्हें कठिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

एनएस/एएस

Leave a Comment