छात्र आंदोलन के समर्थन में सब-इंस्पेक्टर के इस्तीफे का वायरल दावा फर्जी : दिल्ली पुलिस

New Delhi, 24 जुलाई . दिल्ली Police ने Friday को social media पर वायरल हो रहे एक व्यक्ति के वीडियो में किए गए दावों को गलत बताया. इस वीडियो में व्यक्ति ने दावा किया था कि उसने जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने के लिए सब इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़ दी है.

दिल्ली Police ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक स्पष्टीकरण में कहा, “social media पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति खुद को दिल्ली Police का सब इंस्पेक्टर बता रहा है और दावा कर रहा है कि उसने हाल ही में चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए नौकरी से इस्तीफा दे दिया है. यह दावा झूठा है.”

दिल्ली Police ने कहा, “Police के रिकॉर्ड की जांच करने पर ऐसा कोई सब इंस्पेक्टर नहीं मिला जिसकी जानकारी वीडियो में बताए गए विवरण से मेल खाती हो. यह वीडियो झूठा और गुमराह करने वाला है और ऐसा लगता है कि यह जानबूझकर गलत जानकारी फैलाने की कोशिश है.”

Police ने चेतावनी दी कि “ऐसे फर्जी कंटेंट बनाने, फैलाने या बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जनता को सलाह दी जाती है कि वे केवल दिल्ली Police द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और बिना पुष्टि वाले दावों को साझा करने से बचें.”

social media वीडियो को साझा करते हुए दिल्ली Police ने कहा, “social media पर वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति के दिल्ली Police का सब इंस्पेक्टर होने और नौकरी से इस्तीफा देने के दावे झूठे, गुमराह करने वाले और बेबुनियाद हैं.”

वीडियो में दिख रहा व्यक्ति दिल्ली Police का कर्मचारी नहीं है. दिल्ली Police जनता से अपील करती है कि वे बिना पुष्टि वाली जानकारी पर विश्वास न करें या उसे साझा न करें और केवल आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करें.

इसी क्रम में, दिल्ली Police ने Pakistan पर आरोप लगाया कि वह India में मौजूदा स्थिति का फायदा उठाने के लिए social media पर गलत जानकारी फैलाने का सुनियोजित अभियान चला रहा है.

Police अधिकारी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश के माध्यम से कड़ी चेतावनी जारी की और समाज में फूट डालने वाला कंटेंट फैलाने में विदेश समर्थित social media अकाउंट्स की भूमिका पर प्रकाश डाला.

अधिकारी ने वीडियो में बताया कि खुफिया टीमों ने 400 से अधिक Pakistanी social media अकाउंट्स की पहचान की है, जो सक्रिय रूप से गलत बातें फैला रहे हैं. इन अकाउंट्स को ब्लॉक किया जा रहा है. इनमें से कई अकाउंट्स पहले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भी सक्रिय थे, जो बार-बार दखलंदाजी के पैटर्न को दर्शाता है.

अधिकारी ने कहा, “Pakistan India में मौजूदा हालात का फायदा उठा रहा है. जानबूझकर अशांति फैलाने के लिए गलत जानकारी फैलाई जा रही है. ये social media अकाउंट्स छेड़छाड़ किए गए वीडियो, बिना पुष्टि किए गए दावों और भड़काऊ कंटेंट पोस्ट करके संवेदनशील मुद्दों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इनका एकमात्र मकसद गड़बड़ी पैदा करना है.

अधिकारियों ने इन अकाउंट्स को ब्लॉक करने और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इनकी पहुंच को रोकने के लिए कदम उठाए हैं.

एएसएच/वीसी

Leave a Comment