
Mumbai , 13 मई . फिल्म निर्माता-निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह ने Prime Minister Narendra Modi की हाल ही में व्यक्त की गई आर्थिक सावधानी की अपील का समर्थन किया है. सनशाइन पिक्चर्स के माध्यम से social media पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि ईंधन की बचत और सोने की खरीदारी में सतर्कता बरतना देश की आर्थिक स्थिरता और विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है.
विपुल शाह ने इंस्टाग्राम पर किए पोस्ट के जरिए समर्थन करते हुए लिखा, “मैं Prime Minister Narendra Modi की चिंता से पूरी तरह सहमत हूं. फ्यूल के इस्तेमाल में सावधानी बरतने या सोने की खरीद में सावधानी जैसे आसान सुझाव असल में India की आर्थिक स्थिरता और फॉरेक्स रिजर्व को बचाने से जुड़े हैं.”
उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गवर्नर’ का जिक्र करते हुए कहा कि फिल्म 1990 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जब गल्फ देशों के युद्ध के कारण India को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा और देश को स्थिरता के लिए सोना विदेश भेजना पड़ा था.
विपुल शाह ने आगे कहा, “मजेदार बात यह है कि मेरी फिल्म ‘गवर्नर’ भी बिल्कुल ऐसे ही बैकग्राउंड पर बनी है. आज जब ग्लोबल फ्यूल की अनिश्चितता और जियोपॉलिटिकल टेंशन एक बार फिर हेडलाइन बन रहे हैं, तो यह देखना अजीब लगता है कि कुछ सच्चाई मेरी फिल्म में दिखाई गई चिंताओं से मिलती हैं. कभी-कभी देशभक्ति जिम्मेदारी निभाने के बारे में भी होती है.”
1990 के आर्थिक संकट की सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म विपुल अमृतलाल शाह द्वारा प्रस्तुत और सनशाइन पिक्चर्स द्वारा समर्थित है, जिसके लेखन टीम में सुवेंदु भट्टाचार्य, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल शाह शामिल हैं. सह-निर्माता आशिष ए. शाह हैं.
शाह की फिल्म में Actor मनोज बाजपेयी भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर की भूमिका में नजर आएंगे. मशहूर मराठी फिल्ममेकर और Actor चिन्मय मांडलेकर के निर्देशन में तैयार फिल्म का संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है और गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं.
‘गवर्नर’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है.
–
एमटी/एबीएम