
वडोदरा, 30 मई . Gujarat में आम आदमी पार्टी (आप) के वडोदरा जिला अध्यक्ष अशोक ओझा और उनके साथी नितिन डोबरिया को अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता केशवजी चौहान को आईबी के नाम से धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपियों ने खुद को केंद्रीय खुफिया एजेंसी का अफसर बताकर केशवजी चौहान को धमकियां दीं. जांच के बाद Police ने मामले में दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.
दिलचस्प बात यह है कि ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जिस ‘उत्पीड़न’ का जिक्र करते हुए social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया था, वो ‘आप’ की आपसी कलह का नतीजा निकला. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत First Information Report दर्ज की गई है.
इस मामले में Police के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो दिन पहले 28 मई को आम आदमी पार्टी के नेताओं ने पोस्ट किया था. इसमें दावा किया गया था कि आईबी के नाम का इस्तेमाल करते हुए कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी गई कि आपको वेरिफाई करना होगा.
Police अधिकारी ने कहा कि आप नेताओं के आरोपों पर संज्ञान लिया गया. Police विभाग ने पोस्ट की गहन जांच की, जिसमें यह सामने आया कि वडोदरा ‘आप’ अध्यक्ष अशोक ओझा को अपने ही कार्यकर्ता केशवजी चौहान से खतरा महसूस हो रहा था. अपने सहयोगी केशवजी चौहान को रास्ते से हटाने के लिए उन्होंने साजिश रची और आईबी अधिकारी का फर्जी स्वांग रचकर धमकियां दी. Police ने इस पूरे मामले में अशोक ओझा और नितिन डोबरिया को गिरफ्तार कर लिया है.
सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस फर्जी आरोप पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके आरोप लगाए. उन्होंने लिखा, ”ये बहुत संगीन मामला है. मैंने इस नंबर पे फोन किया. पूछा कि क्या आप आईबी से बोल रहे हैं. उसने कहा – हां. मैंने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल बोल रहा हूं. आप किस कानून में वेरिफिकेशन कर रहे हो. उसने फोन काट दिया. उसके बाद से फोन नहीं उठा रहे. आईबी ये बताए कि क्या ये उनका नंबर है. आईबी की तरफ से हमारे कार्यकर्ताओं को ऐसे बहुत फोन आते हैं. आप सब लोग भी इस नंबर पे फोन करके पूछो कि किस कानून में एक राज्य से दूसरे राज्य में काम पर जाने वाले नागरिक को आईबी के पास वेरिफिकेशन करवाना होता है. अगली बार जब मैं Gujarat जाऊंगा तो स्वयं आईबी ऑफिस में जाकर उनसे पूछूंगा. Gujarat के किसी भी कार्यकर्ता को अगली बार आईबी से फोन आए तो उसे social media पर डाल दे ताकि जनता भी उनसे पूछ सके.”
दूसरी तरफ, अरविंद केजरीवाल के आरोप पर भाजपा नेता तजिंदर बग्गा ने जोरदार तंज करते हुए social media पर पोस्ट किया. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “एक और दिन, केजरीवाल का एक और झूठ बेनकाब. केजरीवाल ने दावा किया था कि Gujarat में उनके कार्यकर्ताओं को ‘आईबी वेरिफिकेशन’ के लिए कॉल आ रहे हैं, और उन्होंने दहशत फैलाने की कोशिश की. लेकिन, Gujarat Police ने इस पूरे नाटक का पर्दाफाश कर दिया. ये कॉल इंटेलिजेंस ब्यूरो की तरफ से नहीं आए थे. कॉल करने वाला आप का कार्यकर्ता नितिन डोबरिया था. वह वडोदरा में आप के प्रमुख अशोक ओझा के निर्देशों पर काम कर रहा था. नकली विक्टिमहुड, नकली प्रोपेगेंडा, नकली राजनीति, एक ही कहानी में केजरीवाल मॉडल.”
–
डीकेएम/एबीएम