हमास से हमदर्दी, आतंकियों के साथ गठबंधन कांग्रेस पार्टी की पुरातन परंपरा : विनोद बंसल

New Delhi, 25 फरवरी . Prime Minister Narendra Modi इजरायल दौरे पर हैं. इस दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गाजा का मुद्दा उठाया. विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल Wednesday को कांग्रेस पर निशाना साधा.

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने से बात करते हुए कहा, “हमास से हमदर्दी, आतंकियों के साथ गठबंधन और निर्दोष लोगों के साथ दूरी बनाना कांग्रेस की पुरातन परंपरा है. अगर Prime Minister इजरायल गए हैं, तो वो फिलिस्तीन की बात करेंगे. जब वो फिलिस्तीन जाते थे, तो इजरायल की बात करते हैं. कांग्रेस को कम से कम विदेश नीति और रक्षा के मामले में तो देश के साथ खड़े रहना चाहिए.”

विनोद बंसल ने कहा, “कांग्रेस हमेशा से India विरोधी मानसिकता से ग्रसित रही है. इजरायल के निर्दोष लोगों को जब बंधक बनाया गया, मारा गया, तो उस समय कांग्रेस पार्टी बिल में थी. जैसे ही गाजा पर बमबारी शुरू हुई, हमास और हूती जैसे संगठनों का ठिकाना नष्ट होना शुरू हुआ, वैसे ही कांग्रेस और मुस्लिम पार्टी सभी के सभी रोड पर उतर आए.”

उन्होंने कहा, “जब मानवता की हत्या बांग्लादेश, Pakistan और अफगानिस्तान में होती है, वही चीज गाजा में भी होती है. उस समय पूरी गैंग चुप्पी साध लेती है. कांग्रेस को कभी तो मानवता और India के साथ खड़ा होना सीखना चाहिए. कांग्रेस को India विरोधी और अमानवीय मानसिकता से बाहर आना चाहिए.”

विनोद बंसल ने केरल का नाम ‘केरलम’ करने के फैसले की तारीफ की. उन्होंने कहा, “‘केरलम’ राज्य की धरोहर, संस्कृति और उसकी पौराणिकता को भी दर्शाता है. मैं राज्य और India Government को इस निर्णय के लिए साधुवाद देता हूं. केरल का पुराना गौरव मिलने वाला है. दिल्ली को भी काफी सालों से प्रतीक्षा है कि इसे अपना सांस्कृतिक और पौराणिक नाम कब मिलेगा, क्योंकि ‘दिल्ली’ शब्द का कोई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक सरोकार नहीं है. इसका नाम इंद्रप्रस्थ होना चाहिए, जो वास्तव में इसकी परंपरा, इतिहास और संस्कृति को दिखाए. इंद्रप्रस्थ से एक गौरवशाली अतीत कनेक्ट होता है.”

एससीएच/वीसी

Leave a Comment