
New Delhi, 26 फरवरी . Prime Minister Narendra Modi इजरायल के दौरे पर हैं. उन्होंने इजरायल की संसद को सम्बोधित किया और इस दौरान उन्हें सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित भी किया गया. इसके बाद पीएम मोदी और इजरायल के Prime Minister नेतन्याहू एक ही कार में सवार होकर म्यूजियम गए.
इजरायल की संसद में लंबे कार्यक्रम के बाद Prime Minister Narendra Modi ने social media पर नेतन्याहू के साथ एक फोटो साझा किया. इस फोटो में दोनों एक ही कार में सवार दिखाई दे रहे हैं. फोटो को शेयर कर Prime Minister ने लिखा कि वे संसद में भाषण के बाद एक म्यूजियम जा रहे हैं.
पीएम मोदी ने लिखा, “संसद में मेरे भाषण के बाद, Prime Minister नेतन्याहू और मैं एक प्रदर्शनी में जा रहे हैं, जो टेक्नोलॉजी की दुनिया में हुई प्रगति को प्रदर्शित करती है.”
इससे पहले Prime Minister Narendra Modi को इजरायल के सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित किया गया. यरुशलम में संसद में सांसदों को संबोधित करने के तुरंत बाद संसद अध्यक्ष अमीर ओहाना ने Prime Minister मोदी को यह सम्मान दिया.
पीएम मोदी ने इजरायल की संसद में एक ऐतिहासिक भाषण दिया, जो किसी भारतीय Prime Minister द्वारा दिया गया पहला भाषण था. अपने संबोधन में उन्होंने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और इसे दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच अटूट मित्रता की मान्यता बताया.
यह उपलब्धि Prime Minister मोदी की दुर्लभ वैश्विक प्रतिष्ठा को और बढ़ाती है, क्योंकि Prime Minister Narendra Modi उन चुनिंदा नेताओं में से एक हो गए हैं, जिन्हें इजरायल और फिलिस्तीन दोनों की तरफ से सर्वोच्च स्तर पर सम्मानित किया गया है. पीएम मोदी को 2018 में फिलिस्तीन राज्य का ग्रैंड कॉलर पुरस्कार प्राप्त हुआ, जो विदेशी व्यक्तियों के लिए सर्वोच्च फिलिस्तीनी सम्मान है.
–
एएमटी/वीसी