फर्रुखाबाद: डीसीएम की टक्कर से दो सगी बहनें और चचेरे भाई की मौत, ग्रामीण ने किया प्रदर्शन

फर्रुखाबाद, 11 दिसंबर . उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में Thursday सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक चचेरे भाई और दो सगी बहनों की मौत हो गई.

मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव भूड़ नगला निवासी राजन (19) अपनी चचेरी बहन काजल (15) और सेजल (12) को पड़ोस के गांव स्थित एक स्कूल में छोड़ने जा रहा था. तीनों जैसे ही मुख्य मार्ग पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सड़क पर दूर जा गिरे.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजन और काजल की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल सेजल को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया. हादसे की सूचना मिलते ही मोहम्मदाबाद कोतवाली Police मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना के बाद डीसीएम के आगे के हिस्से में बाइक बुरी तरह फंस गई थी. इससे टक्कर की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है. समय पर Police के न आने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण विरोध प्रदर्शन करने लगे. विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने पर Police के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने शव को सड़क से हटाने से इनकार कर दिया.

ग्रामीणों का आरोप है कि डीसीएम चालक की लापरवाही ने तीन निर्दोष जिंदगियां खत्म कर दीं, इसलिए कार्रवाई के बिना वे शव नहीं उठने देंगे. Police ने परिजनों को समझाने की कोशिश की और आश्वासन दिया कि घटना की जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल Police डीसीएम चालक की तलाश में जुटी है, जबकि ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है.

ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं, लेकिन सूचना देने के बाद भी Police प्रशासन मौके पर नहीं आता है. उनका कहना है कि Police जल्द से जल्द डीसीएम चालक को गिरफ्तार करे तभी हम लोग शव उठाएंगे.

एसएके/वीसी

Leave a Comment