‘व्हाइट’ में श्रीश्री रविशंकर के किरदार में दिखेंगे विक्रांत मैसी, निर्माता बोले- ‘दुनियाभर के दर्शकों को करेंगे प्रभावित’

Mumbai , 28 जुलाई . ’12वीं फेल’ जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने वाले Actor विक्रांत मैसी अब बिल्कुल अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार में नजर आने वाले हैं. उनकी आने वाली फिल्म ‘व्हाइट’ में वह वैश्विक आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म को लेकर निर्माता महावीर जैन ने बड़ा दावा किया है कि विक्रांत का यह अभिनय दुनियाभर के दर्शकों को प्रभावित करेगा.

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर निर्माता महावीर जैन ने फिल्म को लेकर अपनी बात साझा की. उन्होंने कहा, ”आज पूरी दुनिया युद्ध, हिंसा और लगातार बढ़ते संघर्षों से जूझ रही है. ऐसे समय में ‘व्हाइट’ जैसी फिल्म लोगों के सामने शांति और समाधान का संदेश लेकर आ रही है. यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि India की आध्यात्मिक सोच और जीवन मूल्यों को दुनिया तक पहुंचाने का एक माध्यम है. यह India की ओर से पूरी दुनिया के लिए एक अनमोल उपहार साबित हो सकती है.”

महावीर जैन ने विक्रांत मैसी के अभिनय की तारीफ करते हुए कहा, ”Actor ने इस फिल्म में खुद को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है. श्री श्री रविशंकर जैसे सम्मानित आध्यात्मिक गुरु का किरदार निभाना आसान नहीं था, लेकिन विक्रांत ने इसे पूरी ईमानदारी और गहराई के साथ निभाया. हमें विश्वास है कि फिल्म देखने के बाद दर्शक विक्रांत के अभिनय से प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाएंगे.”

फिल्म ‘व्हाइट’ की कहानी राजनीति, इंसानी भावनाओं और थ्रिल से भरपूर है. इसकी सबसे खास बात यह है कि यह एक सच्ची घटना से प्रेरित है. कहानी कोलंबिया में कई दशकों तक चले उस भीषण आंतरिक संघर्ष पर आधारित है, जिसने हजारों लोगों की जान ली और पूरे देश को लंबे समय तक हिंसा की आग में झोंक दिया. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे India की प्राचीन आध्यात्मिक सोच और ज्ञान के माध्यम से इस संघर्ष को खत्म करने की दिशा में प्रयास किए गए.

फिल्म में तकनीकी स्तर पर भी अंतरराष्ट्रीय टीम काम कर रही है. मशहूर वेब सीरीज ‘नारकोस’ से पहचान बनाने वाले सिनेमैटोग्राफर जुआन कार्लोस गिल ने इसकी सिनेमैटोग्राफी संभाली है. वहीं मैक्सिको के Actor दारियो यासबेक बर्नाल और पनामा के Actor जेमी न्यूबॉल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन विज्ञापन फिल्मों की दुनिया के जाने-माने निर्देशक मोंटू बस्सी ने किया है. इसके निर्माता महावीर जैन, सिद्धार्थ आनंद और पीसक्राफ्ट पिक्चर्स हैं.

पीके/पीएम

Leave a Comment