सांसद प्रणिती शिंदे के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने पर सचिन शेलके के खिलाफ मामला दर्ज

Mumbai , 23 अक्टूबर . कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य और सोलापुर से सांसद प्रणिती शिंदे की फेसबुक पोस्ट पर कथित अश्लील एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में डॉ. सचिनकुमार शिवाजीराव शेलके के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. यह प्राथमिकी सांगली जिले के इस्लामपुर Police थाने में दर्ज की गई है.
First Information Report के अनुसार, सांसद प्रणिती शिंदे ने 15 अक्टूबर को रात 9:04 बजे फेसबुक पर एक Political विषय से संबंधित पोस्ट साझा की थी. आरोप है कि 16 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे डॉ. सचिनकुमार शेलके ने इस पोस्ट पर महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी की.
इस मामले में महिला कांग्रेस की इस्लामपुर की कार्यकर्ता एडवोकेट मनीषा चंद्रकांत रोटे ने Police में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संबंधित टिप्पणी से महिला की गरिमा का अपमान हुआ. शिकायतकर्ता ने टिप्पणी के स्क्रीनशॉट भी Police के पास सबूत के तौर पर जमा किए. शिकायत के आधार पर इस्लामपुर Police ने 22 अक्टूबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. Police अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में शीघ्र ही उचित कार्रवाई की जाएगी.
वहीं, social media पर Political मतभेद व्यक्त करते समय महिलाओं के खिलाफ अश्लील और अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने चिंता जताई है.
Maharashtra प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष संध्याताई सव्वालाखे ने कहा, “महिलाओं का अपमान करने वाली ऐसी घटनाओं को महिला कांग्रेस नजरअंदाज नहीं करेगी. महिलाओं की गरिमा और सम्मान की रक्षा के लिए हम मजबूती से आवाज उठाएंगे. social media पर महिलाओं के खिलाफ अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई हो, इसके लिए महिला कांग्रेस का प्रयास जारी रहेगा.”
–
ओपी/एएस


