Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश में प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए वोटिंग जारी, सैफई में रामगोपल यादव ने किया मतदान

उत्तर प्रदेश में प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए वोटिंग जारी, सैफई में रामगोपल यादव ने किया मतदान

Lucknow, 23 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनावों (एमएलसी) के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच जिलों में मतदान जारी है. Lucknow, वाराणसी, गोरखपुर और इटावा में मतदाता मतदान करने पहुंच रहे हैं.

Lucknow में उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) की 11 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है. इन 11 सीटों में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की पांच सीटें और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की छह सीटें शामिल हैं. मतदान बैलेट पेपर के जरिए कराया जा रहा है. वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को होगी.

वाराणसी में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 81 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 21 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 34,899 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं, जबकि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 288,567 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं. शांतिपूर्ण और सुचारु मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. एसीपी प्रज्ञा पाठक ने कहा, “एमएलसी चुनावों के लिए आज सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हो रहा है. विभिन्न मतदान केंद्रों पर Police बल तैनात किया गया है, जहां सुरक्षा के लिए पुरुष और महिला, दोनों तरह के Police अधिकारियों को लगाया गया है.”

हरदोई में Lucknow खंड शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद निर्वाचन के लिए जीआईसी इंटर कॉलेज में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गया है. मतदान के बाद बाहर आए पहले मतदाता ने बताया कि केंद्र पर शांतिपूर्ण व्यवस्था के बीच मतदान किया जा रहा है. केंद्र के बाहर प्रशासन और Police का सख्त पहरा है. मतदान केंद्र पर वीडियोग्राफी के साथ मतदान किया जा रहा है.

रायबरेली में भी मतदान जारी है. जिले में कुल 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. कुल 61 बूथों पर वोट डाले जा रहे हैं. स्नातक वर्ग के 29,261 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. शिक्षक वर्ग के 4,384 मतदाता मतदान करेंगे. मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में Police बल तैनात किया गया है.

इटावा में Samajwadi Party के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने स्नातक चुनाव के लिए सैफई ब्लॉक में मतदान किया. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए रामगोपाल यादव ने कहा, “हमारे दोनों उम्मीदवार जीतेंगे. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार आकाश अग्रवाल और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार जीतेंगे.”

चुनाव में विपक्षी नेताओं को परेशान किए जाने के आरोप पर रामगोपाल ने कहा, “कल Police औरैया में एक-दो जगहों पर गई थी. लेकिन मैंने चुनाव आयोग और Police अधीक्षक से बात की थी. इसके बाद वे सब वहां से हट गए. वहां से या किसी और जगह से ऐसी कोई खबर नहीं आई है. अभी तक यहां किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं मिली है.”

वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों पर रामगोपाल यादव ने कहा, “मुझे फर्जी प्रविष्टियों के बारे में जानकारी नहीं है. लेकिन अगर नाम गलत लिखे गए हैं, तो मतदाताओं की भी यह जिम्मेदारी है कि वे उन्हें जांचें और सही समय पर आपत्ति जताएं. सारी जिम्मेदारी अधिकारियों पर डालना उचित नहीं है.”

–

ओपी/एएस

Share