
श्रीनगर, 12 दिसंबर . भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने Friday को जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करना जरूरी बताया.
उन्होंने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि अगर हम घाटी में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करेंगे, उन्हें चिन्हित नहीं करेंगे, और हम इस बात का पता नहीं लगाएंगे कि वो आज की तारीख में हमारे बीच में कितनी बड़ी संख्या में रह रहे हैं, तो निसंदेह हमारे लिए चुनौतियां पैदा कर सकते हैं. ऐसी स्थिति में इन लोगों को चिह्नित करके फौरन इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी जरूरी हो जाती है.
भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने कहा कि 2017 में मैं इस संबंध में बिल भी लेकर आया था, जिसमें मैंने ऐसे अवैध नागरिकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी. मैंने कहा था कि इस तरह हमारे बीच में अवैध नागरिकों का रहना गलत है. हम इस तरह की स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकते हैं, लेकिन उस वक्त इन लोगों ने यह सब कुछ केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन डालने की कोशिश की.
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जम्मू-कश्मीर Government को बांग्लादेशी नागरिकों को चिह्नित करने की दिशा में गंभीरतापूर्वक काम करना चाहिए. ऐसे लोगों को जरूर चिह्नित करना चाहिए, क्योंकि ये लोग हमारी सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं. मैंने इस संबंध में खुद जम्मू-कश्मीर Government से अपील की और कहा कि वह अवैध नागरिकों को चिह्नित करने की दिशा में यथाशीघ्र कोई कदम उठाए.
साथ ही, उन्होंने कहा कि यह हमारा दुर्भाग्य है कि आजादी के बाद हमें ऐसे राजनेता मिले, जिन्होंने बांग्लादेशी नागरिकों को अपने राज्य में सिर्फ Political फायदा अर्जित करने के मकसद से बसाने का काम किया. कई लोगों ने पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी नागरिकों को बसाकर उन्हें बंगाली बनाने का प्रयास किया, ताकि उससे Political फायदा अर्जित हो सके. लेकिन, अब ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की शुरुआत की जा चुकी है.
–
एसएचके/डीकेपी