
New Delhi, 12 दिसंबर . Prime Minister Narendra Modi अगले हफ्ते चार दिवसीय यात्रा पर जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान जाएंगे. पीएम मोदी 16 से 17 दिसंबर तक अपने विदेश दौरे के दूसरे चरण में इथियोपिया की यात्रा करेंगे. आइए जानते हैं कि India और इथियोपिया के बीच कैसा संबंध है.
India और इथियोपिया के बीच ऐतिहासिक संबंध 2,000 साल से भी ज्यादा पुराना है. India और इथियोपिया के बीच का ये संबंध इतिहास के पन्नों में दर्ज है. अक्सुम साम्राज्य (पहली शताब्दी ईस्वी) के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार खूब फला-फूला. बाद में, 6वीं शताब्दी में, भारतीय व्यापारियों ने प्राचीन बंदरगाह अदुलिस के माध्यम से सोने और हाथीदांत के लिए रेशम और मसालों का व्यापार भी शुरू किया.
16वीं शताब्दी में, पुर्तगालियों ने मुस्लिम आक्रमणकारियों को हराने के लिए इथियोपिया में ईसाई राजा की सहायता की. इस दौरान इथियोपिया की मदद के लिए पुर्तगालियों के साथ गोवा से भी लोग आए. सम्राट टेवोड्रोस II ने मकडाला में अपने बंकर किले में यूरोपीय राजनयिकों और मिशनरियों को कैद कर लिया था. उन्हें छुड़ाने के लिए 1868 में, जनरल रॉबर्ट नेपियर ने एक विशाल अभियान का नेतृत्व किया, जिसमें 30,000 सैनिकों की मजबूत सेना शामिल थी. इस 30 हजार सैनिकों की सेना में India के 13,000 सैनिक भी शामिल थे.
1936 से 1941 के बीच ब्रिटिश सेना ने इथियोपिया पर इटली के कब्जे को खत्म करने में मदद की थी. इस दौरान ब्रिटिश सेना में भारतीय सैनिकों की भी एक बड़ी टुकड़ी थी. आजादी मिलने के तुरंत बाद, सरदार संत सिंह के नेतृत्व में एक सद्भावना मिशन इथियोपिया भेजा गया.
दोनों देशों के बीच 1948 में दूतावास स्तर पर राजनयिक संबंध स्थापित किए गए. 1950 में सरदार संत सिंह के पहले राजदूत के रूप में पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित किए गए.
India इथियोपिया में दवाइयां (फार्मास्यूटिकल्स), इस्पात, मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, चीनी, चावल (खासकर बासमती), और कपड़ा निर्यात करता है. India इथियोपिया के लिए दवाइयों का मुख्य निर्यातक देश है, जो 2024-25 में इथियोपिया को India के कुल एक्सपोर्ट का 38.5% थी.
इसके बाद मशीनरी और अप्लायंसेज (7.4%), रेलवे या ट्रामवे के अलावा दूसरी गाड़ियां (7.4%), प्लास्टिक की दूसरी चीजें (6.4%), अलग-अलग केमिकल प्रोडक्ट्स (6.3%), इलेक्ट्रिकल मशीनरी और इक्विपमेंट (3.8%), और मेडिकल इंस्ट्रूमेंट (2.2%) का नंबर आता है.
वहीं, इथियोपिया से India में मुख्य रूप से कृषि उत्पाद जैसे दाल, तिलहन, मसाले, और कटे हुए फूल आयात होते हैं. इसके अलावा सोना और चमड़ा भी आयात होता है. इथियोपिया से आयात होने वाली मुख्य चीजें दालें और बीन्स थीं, जो 2024-25 में इथियोपिया से India के कुल इम्पोर्ट का 47.5% थीं.
इसके बाद फ्लैक्स यार्न/कच्चा टेक्सटाइल (कुल आयात का 29.40%), कीमती पत्थर (4.72%), और लेड और आर्टिकल्स (3.65%) हैं. भारतीय कंपनियां इथियोपिया में शीर्ष तीन विदेशी निवेशकों में शामिल हैं. इसके साथ ही नई भारतीय मल्टीनेशनल कंपनियां भी इथियोपिया में अपने पांव जमा रही हैं.
—
केके/डीएससी