
चेन्नई, 10 मई . Actor से राजनेता बने सी. जोसेफ विजय Sunday को तमिलनाडु के Chief Minister पद की शपथ ली. इस ऐतिहासिक मौके के लिए चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में भव्य तैयारियां की गई. पूरे शहर में इस समारोह को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.
विजय के समर्थकों के साथ-साथ फिल्म और Political जगत की कई बड़ी हस्तियां भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए, जिससे चलते चेन्नई Police और प्रशासन ने सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए हैं.
स्टेडियम और उसके आसपास भारी संख्या में Police बल तैनात किया गया है. आने-जाने वाले वाहनों की सख्ती से जांच की जा रही है.
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले खास मेहमानों के लिए स्टेडियम में बैठने की खास व्यवस्था की गई थी.
सबसे आगे की लाइन में विजय के माता-पिता, मशहूर फिल्म निर्देशक एस. ए. चंद्रशेखर और शोभा चंद्रशेखर के लिए सीटें आरक्षित की गई. इसके अलावा, Actress तृषा कृष्णन और उनकी मां को भी उसी लाइन में सीटें दी गई.
समारोह शुरू होने से पहले एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने वहां मौजूद लोगों और टीवी चैनलों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. Actress तृषा कृष्णन को विजय की मां शोभा चंद्रशेखर से प्यार से बात करते देखा गया. दोनों के बीच हुई यह मुलाकात social media पर अब चर्चा का विषय बन गई.
कार्यक्रम के दौरान तृषा कई अन्य कलाकारों और फिल्मी हस्तियों से भी मिलती-जुलती दिखाई दीं. कई मेहमान Actress के साथ तस्वीरें खिंचवाते दिखे. विजय के शपथ ग्रहण से पहले पूरे स्टेडियम में जश्न जैसा माहौल दिखाई दिया.
विजय का Chief Minister बनना तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. उनकी पार्टी तमिलागा वेत्री कझगम (टीवीके) ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीतीं. हालांकि बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत थी, इसलिए पार्टी अपने दम पर Government नहीं बना सकी थी.
इसके बाद कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई-एम, वीसीके और आईयूएमएल पार्टियों ने विजय की पार्टी को समर्थन देने का फैसला किया. इन दलों के सहयोग से विजय के नेतृत्व वाले गठबंधन के पास कुल 120 विधायकों का समर्थन हो गया, जिससे Government बनाने का रास्ता साफ हो गया.
–
पीके/एएस