शरीर पर पिघली हुई मोम डालकर विद्युत जामवाल ने दिखाया ‘योद्धा’ का असली दम

Mumbai , 23 दिसंबर . मशहूर Actor विद्युत जामवाल अपनी शानदार अदाकारी और एक्शन सीन्स, फिटनेस और मार्शल आर्ट कलारीपयट्टु के वीडियो अक्सर social media पर शेयर करते रहते हैं. Tuesday को इसी का नमूना पेश करते हुए Actor ने एक हैरतअंगेज वीडियो शेयर किया, जिसे देख फैंस हैरान हो रहे हैं.

Actor ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में वे स्टेज पर बैठे हैं. बैकग्राउंड में संगीत बज रहा है और उनके सामने दो बड़ी मोमबत्तियां जल रही हैं. वे पहले मोमबत्तियों को झुकाकर पिघली हुई गर्म वैक्स सीधे अपने चेहरे और शरीर पर डालते हैं.

वीडियो शेयर कर Actor ने लिखा, “प्राचीन कलारीपयट्टु और योग का सम्मान, जो हमें अपनी सीमाओं से ऊपर उठना सिखाते हैं. मोमबत्ती का प्रयोग और आंखों पर पट्टी, यह योद्धा की ताकत का प्रतीक है.”

Actor की पोस्ट देख सभी हैरान हैं. कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन पर प्रतिक्रिया दी.

बता दें कि Actor एक प्रशिक्षित और विश्व-प्रसिद्ध मार्शल आर्टिस्ट हैं. Actor की फिल्मों में उनके स्टंट का कर्त्तव्य देखने को मिलता है. वे कलारीपयट्टू सहित कई मार्शल आर्ट्स (जैसे वुशु, क्राव मागा) में माहिर हैं. इसकी ट्रेनिंग उन्होंने बचपन से ही ली है, और उन्हें विश्व के शीर्ष मार्शल आर्टिस्टों में से एक माना जाता है.

Actor जल्द ही हॉलीवुड में फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ से डेब्यू करने जा रहे हैं. उनका पहला लुक मेकर्स ने कुछ समय पहले ही रिवील कर दिया था. फर्स्ट लुक में Actor पहले से थोड़ा अलग लग रहे हैं. इसमें वे योगी धल्सिम की भूमिका में नजर आएंगे.

लुक की बात करें तो वे बाल्ड (गंजे) नजर आ रहे हैं. वे मार्शल आर्ट की एक पोजिशन में नजर आ रहे हैं. उन्होंने हाथों, पैरों, गले और कानों में अजीब से भारी आभूषण पहने हुए हैं. सिर और चेहरे पर लाल रंग से लाइनें भी बनी हुई हैं. फिल्म का निर्देशन ‘बैड ट्रिप’ और ‘आर्डवार्क’ ने किया है.

एनएस/डीएससी

Leave a Comment