एस जयशंकर ने श्रीलंका के पीएम अमरसूर्या से की मुलाकात, पुनर्निर्माण के लिए भारत की मदद का दिया भरोसा

कोलंबो, 23 दिसंबर . India के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने Tuesday को कोलंबो में श्रीलंका की Prime Minister हरिनी अमरसूर्या के साथ मुलाकात की. इस दौरान विदेश मंत्री ने दितवाह के बाद श्रीलंका के पुनर्निर्माण के लिए India के पक्के इरादे का भरोसा दिलाया.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लिखा, “आज कोलंबो में श्रीलंका की Prime Minister हरिनी अमरसूर्या से मिलकर अच्छा लगा. दितवाह के बाद श्रीलंका के पुनर्निर्माण के लिए India के पक्के वादे का भरोसा दिलाया. India का दिया गया पुनर्निर्माण पैकेज हमारे दोनों देशों के बीच गहरे रिश्तों को दिखाता है.”

इससे पहले विदेश मंत्री जयशंकर ने संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में कहा, “मैं यहां पीएम मोदी के खास दूत के तौर पर हूं और President अनुरा कुमारा दिसानायके के लिए एक मैसेज लेकर आया हूं. President ने आज सुबह मेरा स्वागत किया और हमने तूफान दितवाह से हुए नुकसान पर विस्तार से बात की. पीएम मोदी का जो लेटर मैंने सौंपा, वह हमारी फर्स्ट रेस्पॉन्डर भूमिका को आगे बढ़ाता है और श्रीलंका को 450 मिलियन अमेरिकी डॉलर का पुनर्निर्माण पैकेज देने का वादा करता है.”

उन्होंने कहा, “हमारी बातचीत इस बात पर थी कि इस वादे को कितनी जल्दी पूरा किया जा सकता है. आपके सबसे करीबी पड़ोसी के तौर पर और हमारी पड़ोसी प्रथम और महासागर नीति के हिसाब से, यह स्वाभाविक था कि India ऐसे समय में आगे आए, जब श्रीलंका संकट का सामना कर रहा था. हमने ऐसा तब भी किया है, जब आप आर्थिक मुश्किलों से गुजर रहे थे.”

एस जयशंकर ने बताया, “हमारा एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत और आईएनएस उदयगिरी कोलंबो में मौजूद थे और उन्होंने राहत का सामान पहुंचाया और उसके बाद हेलीकॉप्टर भी तैनात किए. इसके बाद, भारतीय वायुसेना के कई एमआई-17 हेलीकॉप्टर दो हफ्ते से ज्यादा समय तक श्रीलंका में एक्टिव रहे. 80 लोगों की नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स की टुकड़ी एक साथ पहुंची और उसने बचाव और राहत ऑपरेशन चलाए.”

केके/एबीएम

Leave a Comment