
शहडोल, 12 मार्च . India के ‘मिनी ब्राजील’ के नाम से मशहूर शहडोल जिले के विचारपुर गांव के फुटबॉल खिलाड़ियों को अब Government की ओर से बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है. फुटबॉल के प्रति समर्पित इस गांव के खिलाड़ियों के लिए Government सभी सुविधाओं से लैस आधुनिक फुटबॉल ग्राउंड का निर्माण कराने जा रही है.
युवा एवं खेल कल्याण विभाग के माध्यम से करोड़ों रुपए की लागत से यह ग्राउंड बनाया जाएगा. जल्द शुरू होने वाले इस निर्माण कार्य को लेकर गांव के खिलाड़ियों और कोच में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. खिलाड़ियों ने इसके लिए देश के Prime Minister सहित शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है.
दरअसल, शहडोल जिले का विचारपुर गांव आज देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ‘मिनी ब्राजील’ के नाम से अपनी अलग पहचान बना चुका है. इस गांव के लगभग प्रत्येक घर से कोई न कोई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल खेल चुका है. हालांकि, अब तक यहां खेल मैदान और अन्य आवश्यक खेल सुविधाओं की कमी के कारण खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उचित मंच नहीं मिल पा रहा था, लेकिन अब Government ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से करीब 5 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से फुटबॉल ग्राउंड के निर्माण को मंजूरी दे दी है. Government की ओर से मिले इस बड़े उपहार से गांव के खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है. खिलाड़ियों ने इसके लिए देश के Prime Minister सहित शासन और प्रशासन का आभार व्यक्त किया है.
पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी एवं विचारपुर गांव निवासी सफदर हुसैन बोहरा ने ‘ ’ को बताया कि करीब 30 वर्ष पहले इस गांव में फुटबॉल खेल की शुरुआत हुई थी. संसाधनों की कमी और कई तरह की कठिनाइयों के बावजूद यहां के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और कौशल के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है. वर्ष 2023 में गांव के कुछ बच्चों को देश के Prime Minister से मिलने का अवसर मिला था. उस दौरान बच्चों ने Prime Minister को बताया कि वे ‘मिनी ब्राजील’ के नाम से प्रसिद्ध गांव विचारपुर के रहने वाले हैं. बच्चों का फुटबॉल के प्रति समर्पण देखकर Prime Minister भी काफी प्रभावित हुए. उन्होंने इसका उल्लेख ‘मन की बात’ कार्यक्रम सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक पॉडकास्ट कार्यक्रम में भी किया था.
बोहरा ने आगे बताया कि Prime Minister के इस गांव और यहां के फुटबॉल खिलाड़ियों के प्रति विशेष लगाव का ही परिणाम है कि आज यहां के बच्चों को जर्मनी में फुटबॉल के गुर सीखने का अवसर मिला है. इसके साथ ही अब प्रशासन के माध्यम से करोड़ों रुपए की लागत से फुटबॉल ग्राउंड के उन्नयन के लिए भी बजट स्वीकृत किया गया है. उन्होंने इस पहल पर खुशी जताते हुए कहा कि Prime Minister के सहयोग से गांव के बच्चों में खेल के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है.
विचारपुर गांव की कोच लक्ष्मी सईस ने भी इस पहल पर खुशी जाहिर करते हुए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि जब भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिनी ब्राजील विचारपुर का नाम लिया जाता है, तो लोगों के बीच इस गांव और यहां के फुटबॉल खिलाड़ियों के प्रति खास लगाव और सम्मान देखने को मिलता है. Government की ओर से गांव में फुटबॉल मैदान के निर्माण का निर्णय यहां के खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि है. इससे भविष्य में युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मौका मिलेगा.
पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी सानिया कुंडे ने कहा कि अत्याधुनिक फुटबॉल ग्राउंड मिलने से उनके खेल में और निखार आएगा. इससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और वे राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल का हुनर दिखा सकेंगे. कुंडे को यह जानकर बहुत खुशी हो रही है कि यहां आधुनिक फुटबॉल ग्राउंड का निर्माण होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि पहले खिलाड़ियों को सुविधाओं का अभाव झेलना पड़ता था, लेकिन अब धीरे-धीरे सभी जरूरी सुविधाएं मिलने लगी हैं. जब देश-विदेश में हमारे क्षेत्र और मिनी ब्राजील विचारपुर का नाम लिया जाता है, तो हमें गर्व और खुशी महसूस होती है.
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अजय सोंधिया ने बताया कि विचारपुर गांव में लगभग हर घर से एक खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल खेल चुका है, लेकिन अब तक सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ियों को अपने कौशल को प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच नहीं मिल पा रहा था. बड़े-बड़े देशों में जिस स्तर के आधुनिक फुटबॉल मैदान उपलब्ध हैं, वैसी सुविधाएं यहां न होने के कारण खिलाड़ियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. Government की ओर से मिलने वाली इस सुविधा पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि फुटबॉल ग्राउंड के निर्माण से निश्चित ही यहां के खिलाड़ियों को एक नई दिशा मिलेगी और आने वाले समय में यहां के बच्चे देश को एक अलग पहचान दिलाने में सफल होंगे.
नन्हे फुटबॉल खिलाड़ी यश बैगा और वंश बैगा ने कहा कि नया फुटबॉल ग्राउंड बनने से उन्हें खेलने में बेहतर सुविधा मिलेगी और वे अपने खेल का अभ्यास अच्छे तरीके से कर सकेंगे. उन्होंने इसके लिए देश के Prime Minister के प्रति आभार व्यक्त किया.
करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाले इस अत्याधुनिक फुटबॉल ग्राउंड को लेकर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी एवं अतिरिक्त Police अधीक्षक अभिषेक दीवान ने बताया कि विभाग की तरफ से मिनी ब्राजील के नाम से प्रसिद्ध विचारपुर गांव में फुटबॉल ग्राउंड निर्माण के लिए एक प्रस्ताव भेजा गया था, जिस पर विभाग की ओर से करीब 5 करोड़ 10 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है. उन्होंने बताया कि इस अत्याधुनिक फुटबॉल ग्राउंड में खिलाड़ियों को वे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जो उनके खेल प्रदर्शन को बेहतर बनाने में सहायक होंगी.
मैदान में पवेलियन, कॉम्प्लेक्स और महिलाओं के लिए अलग शौचालय सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद यहां के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट कौशल के दम पर एक अलग पहचान बनाई है. यहां के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर Madhya Pradesh का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं. ऐसे में इस स्टेडियम के निर्माण के बाद उनके खेल प्रदर्शन में और अधिक सुधार देखने को मिलेगा.
अभिषेक दीवान ने बताया कि यहां के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के कारण जर्मनी सहित अन्य कई देशों से फुटबॉल कोच भी यहां पहुंचकर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे चुके हैं. ऐसे में अब स्टेडियम बनने के बाद बड़े खिलाड़ी, कोच और खेल से जुड़े विशेषज्ञों का यहां आना-जाना और बढ़ेगा, जिससे विचारपुर का फुटबॉल भविष्य और अधिक उज्ज्वल हो सकेगा.
–
आरएसजी