‘वंदे मातरम भारत की सभ्यतागत विरासत का अभिन्न हिस्सा, ये असंवैधानिक नहीं’, ओवैसी को अमित मालवीय का जवाब

New Delhi, 8 मई . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ‘वंदे मातरम’ के विरोध पर एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम’ को असंवैधानिक बताने की कोशिश बौद्धिक रूप से बेईमान और ऐतिहासिक रूप से चयनात्मक है.

असदुद्दीन ओवैसी ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान के बराबर दर्जा दिए जाने का विरोध किया है. सांसद ने ‘वंदे मातरम’ के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय पर भी सवाल उठाए और दावा किया कि जिस व्यक्ति ने ‘वंदे मातरम’ लिखा था, वो ब्रिटिश राज के प्रति सहानुभूति रखते थे और मुसलमानों से नफरत करते थे. नेताजी बोस, गांधी, नेहरू और टैगोर, इन सभी ने इसे अस्वीकार (वंदे मातरम) कर दिया था.

ओवैसी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “‘वंदे मातरम’ एक देवी की स्तुति है. इसे राष्ट्रगान के बराबर नहीं माना जा सकता. जन-गण-मन India और उसके लोगों का गुणगान करता है, किसी खास धर्म का नहीं.” उन्होंने यह भी कहा कि धर्म और राष्ट्र एक बराबर नहीं है.

इसके बाद, ओवैसी को जवाब देते हुए अमित मालवीय ने कहा कि India अपने सभी नागरिकों का समान रूप से है, लेकिन India की सभ्यतागत विरासत भी उसके सभी नागरिकों की समान रूप से है और ‘वंदे मातरम’ उस विरासत का एक अभिन्न अंग है.

अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पर लिखा, “कानूनी और संवैधानिक रूप से ‘वंदे मातरम’ को India के राष्ट्रीय जीवन में एक सम्मानित स्थान प्राप्त है. संविधान सभा ने इसे अस्वीकार नहीं किया था. 24 जनवरी 1950 को सभा ने ‘जन-गण-मन’ को राष्ट्रगान के रूप में अपनाया और साथ ही India के स्वतंत्रता संग्राम में इसकी ऐतिहासिक भूमिका के कारण ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगीत के रूप में स्पष्ट रूप से समान सम्मान और दर्जा दिया. यह कहना कि India के संविधान निर्माताओं ने ‘वंदे मातरम’ को ‘अस्वीकार’ कर दिया था, तथ्यात्मक रूप से गलत है.”

‘वंदे मातरम सिर्फ एक देवी की स्तुति है’, पर ओवैसी को जवाब देते हुए अमित मालवीय ने लिखा, “यह तर्क India के सभ्यतागत संदर्भ को जानबूझकर नजरअंदाज करता है. भारतीय परंपराओं में, मातृभूमि को लंबे समय से ‘India माता’ के रूप में मानवीकृत किया गया है, किसी सांप्रदायिक देवी के रूप में नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण की एक सांस्कृतिक और भावनात्मक अभिव्यक्ति के रूप में. दुनिया भर के राष्ट्र प्रतीकवाद, रूपक और मानवीकरण का उपयोग करते हैं. ‘ब्रिटानिया’ ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करती है, ‘मैरिएन’ फ्रांस का, और ‘मां रूस’ रूस का. India के सांस्कृतिक प्रतीकवाद को सिर्फ इसलिए चुनिंदा रूप से अवैध नहीं ठहराया जा सकता, क्योंकि यह भारतीय सभ्यता से उत्पन्न होता है.”

बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को लेकर अमित मालवीय ने कहा, “बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनके कथित विचारों से जुड़े व्यंग्यचित्रों तक सीमित कर देना और साथ ही ‘वंदे मातरम’ की ऐतिहासिक भूमिका को नजरअंदाज करना, एक वैचारिक संशोधनवाद का प्रयास है. यह गीत India के उपनिवेश-विरोधी आंदोलन का मुख्य नारा बन गया था. अनगिनत स्वतंत्रता सेनानी ‘वंदे मातरम’ का उद्घोष करते हुए फांसी के फंदे तक गए. विभिन्न क्षेत्रों के क्रांतिकारियों, सुधारकों और देशभक्तों ने इसे ब्रिटिश शासन के विरुद्ध प्रतिरोध के प्रतीक के रूप में अपनाया. इसके भावनात्मक और Political महत्व को पीछे से किसी वैचारिक दृष्टिकोण से मिटाया नहीं जा सकता.”

उन्होंने आगे लिखा, “संविधान सभा में ईश्वर या देवी-देवताओं का आह्वान करने वाले संशोधनों की अस्वीकृति ने इस बात की पुष्टि की कि भारतीय राज्य किसी भी आधिकारिक धर्म की स्थापना नहीं करेगा. इसके लिए India को अपने सभ्यतागत मूल्यों, सांस्कृतिक स्मृतियों या आध्यात्मिक शब्दावली को त्यागने की जरूरत नहीं थी. India में धर्मनिरपेक्षता का अर्थ कभी भी स्वदेशी परंपराओं के प्रति शत्रुता या सार्वजनिक जीवन से बहुसंख्यक सांस्कृतिक प्रतीकों को मिटाना नहीं रहा है.”

भाजपा नेता ने ‘धर्म और राष्ट्र’ पर भी ओवैसी को जवाब दिया. उन्होंने कहा, “यह दावा कि धर्म राष्ट्र नहीं है, भारतीय संदर्भ में एक गलत द्वंद्व है. India न तो कोई धर्म-शासित राज्य है, और न ही यहां का राष्ट्रवाद किसी एक धर्म के पालन पर निर्भर करता है. लेकिन India निस्संदेह एक ऐसी सभ्यता है जिसे हजारों वर्षों के भारतीय चिंतन, परंपराओं, प्रतीकों और दर्शन ने आकार दिया है. ‘वंदे मातरम’ का सम्मान करने से India न तो कम संवैधानिक होता है, न कम लोकतांत्रिक और न ही कम समावेशी. यह केवल उस सांस्कृतिक आत्मा को स्वीकार करता है जिसने स्वतंत्रता संग्राम में प्राण फूंके थे और जो आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करती है.”

डीसीएच/

Leave a Comment