तीन साल की रेप पीड़िता को एम्स में मेडिकल जांच कराने से पुलिस का इनकार, सौरभ भारद्वाज ने उठाए सवाल

New Delhi, 26 मई . आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने जनकपुरी स्थित स्कूल में तीन साल की बच्ची के साथ हुए बलात्कार के मामले में दिल्ली Police पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

उन्होंने कहा कि पीड़िता के माता-पिता एम्स में दोबारा मेडिकल जांच कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन Police इसके लिए तैयार नहीं है. सौरभ भारद्वाज ने Tuesday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस मामले को उठाया.

उन्होंने लिखा, “आज देश में सबसे कम उम्र की एक कॉकरोच है– जो मात्र 3 साल की एक बच्ची है. जनकपुरी के एक स्कूल में उसके साथ बलात्कार हुआ. आरोपी स्कूल का 57 वर्षीय वरिष्ठ अधिकारी है.”

भारद्वाज ने कहा कि इतनी नन्हीं पीड़िता को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है. उन्होंने पूछा, “Police तीन साल की मासूम का एम्स में मेडिकल कराने को तैयार क्यों नहीं है? स्कूल के वरिष्ठ अधिकारी और आरोपी को कौन बचा रहा है? क्या इस Government में हर पीड़िता को न्याय तभी मिलेगा, जब social media पर भारी बवाल मचेगा?”

आप नेता ने यह भी कहा कि बच्ची के माता-पिता अब दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं. वे अपनी बेटी का एम्स में एक बार फिर मेडिकल परीक्षण कराने और न्याय की गुहार लगा रहे हैं.

भारद्वाज ने कहा, “क्या इस देश में तीन साल की मासूम को न्याय पाने के लिए इतनी कठिनाइयां झेलनी पड़ेंगी?”

बता दें कि यह मामला उस समय सुर्खियों में आया जब स्कूल परिसर में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई. अभी तक Police की जांच धीमी गति से चल रही है. फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जिससे अभिभावकों और क्षेत्रीय लोगों में रोष है. सौरभ भारद्वाज ने मांग की है कि त्वरित और निष्पक्ष जांच हो और पीड़िता को तुरंत एम्स में मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

पीकेटी/डीकेपी

Leave a Comment