‘वैभव का डेब्यू अच्छा, सैमसन को तीसरे नंबर पर रखा जा सकता था’: संजय मांजरेकर

New Delhi, 5 जुलाई . भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने इंग्लैंड के खिलाफ Saturday को खेले गए दूसरे टी20 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू कराने के टीम मैनेजमेंट के फैसले की सराहना की है. इसके साथ ही उन्होंने सैमसन को ड्रॉप करने की जगह प्लेइंग इलेवन में तीसरे नंबर पर खिलाने की बात भी कही.

मांजरेकर ने एक्स पर लिखा, “वैभव को इंडिया के रंग में देखकर बहुत अच्छा लगा. लेकिन सैमसन का क्या? ड्रॉप कर दिया? मजाक कर रहे हो. नहीं, मुझे लगता है कि वह चोटिल है. या यह सबसे अजीब चयन है. सैमसन आसानी से 3 नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते थे.”

वैभव सूर्यवंशी ने Saturday को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया. वैभव ने 15 साल 99 दिन की उम्र में भारतीय पुरुष टीम के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम किया और सचिन के 16 वर्ष 205 दिन में 1989 में किए गए रिकॉर्ड को तोड़ा. वैभव ने अपनी पहली पारी में 10 गेंदों पर 14 रन बनाए.

वैभव को डेब्यू कराने के लिए संजू सैमसन को टीम से बाहर बिठाया गया था. टी20 विश्व कप 2026 में लगातार तीन यादगार पारियां खेल India को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे. आयरलैंड सीरीज के दौरान 2 मैच और फिर इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में सैमसन असफल रहे. लगातार तीन असफलता के बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया था. दूसरे मैच में भारतीय टीम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. सीरीज जीतने के लिए India को अब अगले तीनों मैच जीतने होंगे और ड्रॉ के लिए कम-से-कम दो मैच जीतने होंगे.

पीएके

Leave a Comment